हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
24 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पंजाब के 258 गांवों में प्रदर्शन, शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली कूच की रणनीति बनाई
किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के साथ किसानों ने बुधवार को पंजाब के 258 गांवों में विरोध प्रदर्शन किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कृषि कानून: आज सड़क पर उतरेंगे राहुल गांधी, विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च
कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार सुबह 10.45 बजे विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। इस दौरान राहुल के नेतृत्व में अन्य कांग्रेसी सांसद भी इसमें भाग लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिन सताएगी ठंड और कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में अगले कुछ दिन तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही कंपकंपा देने वाली शीत लहर का भी सामना करना पड़ेगा।
यहां पढ़ेें पूरी खबर
किसान आंदोलन: 25 दिसंबर को ‘कड़वाहट’ दूर कर सकता है अटल के जन्मदिन और क्रिसमस का ‘केक’
किसान दिवस पर आंदोलनकारी किसानों ने सरकार को अपना लिखित जवाब भेज दिया है। दोनों तरफ से भले एक-दूसरे के प्रति नरमी दिखाने की कोशिश हुई, लेकिन तीखे तेवर की गर्मी से इस कंपकंपाती ठंड में भी आम किसानों के माथे पर पसीना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर