हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
20 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
आंदोलन के लिए जान देने वाले अन्नदाताओं को आज श्रद्धांजलि देंगे किसान, देश भर में होंगी सभाएं
समूचे उत्तर भारत में चल रही शीत लहर के बीच किसान दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हैं। कड़ाके की ठंड में भी किसानों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी के मंत्री आज मुंबई में पूर्वांचल के प्रवासी उद्योगपतियों से करेंगे बात
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और अनिल राजभर मुंबई की संस्था अपना पूर्वांचल महासंघ के वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे और प्रवासी उद्योगपतियों को पूर्वांचल में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसानों ने दी पूरा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद करने की धमकी, लंबी लड़ाई की तैयारी
चेतावनी दी कि यदि किसानों को रोका गया और उनके परिवारों पर किसी तरह का दबाव बनाया गया तो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की सभी 14 लेन बंद कर दी जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंजाब से सैकड़ों और किसानों ने दिल्ली की ओर किया कूच, आंदोलन के बीच एसवाईएल के मुद्दे ने पकड़ा जोर
कृषि कानूनों के खिलाफ 24 दिन से चल रहे आंदोलन के लिए पंजाब से हजारों और किसानों ने दिल्ली कूच किया है। वहीं, किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में शनिवार को एसवाईएल के मुद्दे ने खासा जोर पकड़ा।
यहां पढ़ें पूरी खबर