हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
19 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
यूपी में सात महीने बाद आज से खुलेंगे 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल, प्राइवेट स्कूलों ने लिया ये फैसला
कोरोना संक्रमण काल में सात माह बाद प्रदेश में आज से कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों में संक्रमण रोकने के पुख्ता इंतजाम का दावा किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंजाबः आज से खुल रहे हैं स्कूल, समय में बदलाव, सबके लिए दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश के साथ ही आज से पंजाब में भी 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर स्कूल खोलने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
यहां पढ़ेें पूरी खबर
राहुल गांधी आज से करेंगे अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का तीन दिवसीय दौरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से (19 अक्तूबर) से अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। वह यहां 21 अक्तूबर तक रहेंगे। इस दौरान वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी की एक दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान नड्डा पार्टी नेताओं और विभिन्न सामाजिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।
यहां पढ़ेें पूरी खबर