हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
16 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
नीतीश आज सातवीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, दो उपमुख्यमंत्री संभव
बिहार की कमान एक बार फिर जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के हाथ में होगी। एनडीए की रविवार को हुई बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Chardham Yatra 2020 : शीतकाल के लिए आज ब्रह्म मुहूर्त में बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट
केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Chardham Yatra 2020 : बदरीनाथ धाम में आज मत्था टेकने पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे धाम में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करेंगे। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भगवान अयप्पा का मंदिर खुला, आज सुबह से 1000 श्रद्धालु करेंगे दर्शन
केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा का मंदिर रविवार शाम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। हालांकि, रविवार को मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन नहीं किया गया।
यहां पढ़ेें पूरी खबर