Chardham Yatra 2020 : बदरीनाथ धाम में आज मत्था टेकने पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
- यूपी पर्यटक आवास गृह का करेंगे शिलान्यास, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रहेंगे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे धाम में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करेंगे। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ रहेंगे।
बदरीनाथ धाम में देवदर्शनी और हेलीपैड के समीप यूपी टूरिज्म का पर्यटक आवास गृह बनेगा। 11 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाला यह गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधा से युक्त होगा। यहां पार्किंग सहित सभी सुविधाएं होंगी।
वर्ष 2018 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। यूपी टूरिज्म और तहसील जोशीमठ (चमोली) के अधिकारियों ने रविवार को शिलान्यास स्थल पर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।
एसपी ने बदरीनाथ में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जोशीमठ एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि सोमवार सुबह पौने आठ बजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बदरीनाथ धाम के दर्शन कर एक घंटे तक बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग करेंगे।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बदरीनाथ धाम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक आरके चमोली, प्रतिसार निरीक्षक मातवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।