हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
6 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 31 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान होगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का किला ध्वस्त करने का मंसूबा पाले है, वहीं वाममोर्चा-आईएसएफ-कांग्रेस गठबंधन को उन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है जहां अस्मिता की राजनीति की जड़ें गहरी हुई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में आज से 24 घंटे होगा कोरोना का टीकाकरण, सरकार ने दिया आदेश
देशभर समेत दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में 24 घंटे कोरोना का टीकाकरण होगा। इससे पहले सुबह 9.00 बजे से रात 9.00 बजे तक टीकाकरण होता था, लेकिन 6 अप्रैल से दिल्ली में रात 9.00 बजे से सुबह 9.00 बजे तक भी टीकाकरण होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना वायरस : हर्षवर्धन 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आज करेंगे बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की समीक्षा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महाकुंभ 2021: हरिद्वार के सभी 72 गंगा घाटों पर होगी रैंडम जांच, 14 और प्राइवेट लैब की ली जाएंगी सेवाएं
महाकुंभ में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभी राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर यात्रियों की रैंडम जांच की जा रही है। अब हरिद्वार के सभी 72 गंगा घाटों पर भी यात्रियों की रैंडम जांच कराई जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...