फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus, Harsh Vardhan to hold meeting with health ministers of 11 states today

कोरोना वायरस : हर्षवर्धन 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आज करेंगे बैठक

Tue, 06 Apr 2021 06:52 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 06:52 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Corona virus, Harsh Vardhan to hold meeting with health ministers of 11 states today
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की समीक्षा करेंगे। इन 11 राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है और एक दिन में आए एक लाख से ज्यादा मामलों में इनकी भागीदारी 81.90 प्रतिशत है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 57,074 मामले आए जो कि कुल मामलों का 55.11 प्रतिशत है। इसके बाद छत्तीसगढ़ से 5252 और कर्नाटक से 4553 मामले आए। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 7,41,830 हो गयी है और यह कुल संक्रमितों का 5.89 प्रतिशत है। उपचाराधीन मामलों में 50,233 की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब का देश के कुल मामलों में 75.88 प्रतिशत योगदान है। उपचाराधीन मामलों में महाराष्ट्र की अकेले 58.23 प्रतिशत भागीदारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 52,847 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब तक कुल 1,16,82,136 लोग ठीक हो चुके हैं।


एक दिन में 478 लोगों की मौत के भी मामले सामने आए। इनमें आठ राज्यों का योगदान 84.52 प्रतिशत रहा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 222 लोगों की मौत हुई और पंजाब में 51 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed