हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
4 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
केंद्र की सलाह : जहां संक्रमण ज्यादा, वहां 14 दिन का सख्त लॉकडाउन
कोरोना वायरस महामारी की भयावह रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि जिन इलाकों में संक्रमण ज्यादा है, वहां पर 14 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाया जाए, ताकि संक्रमण की कड़ी तोड़ने में मदद मिल सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला असर: रेमडेसिविर के लिए तीमारदारों को परेशान नहीं करेंगे दिल्ली के अस्पताल, ऑनलाइन सिस्टम तैयार
दिल्ली में अब रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने एक नया सिस्टम तैयार कर लिया है जिसके जरिए अस्पताल सीधे तौर पर इंजेक्शन की मांग कर सकेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
#ladengecoronase : कोरोना के खिलाफ जंग में उतरीं थल, वायु और नौसेना
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में अब थल, वायु और नौसेना भी उतर गई हैं। तीनों सेनाओं के साझा ऑपरेशन को-जीत के तहत ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल की जाएगी, कोविड बेड के इंतजाम किए जाएंगे और नागरिक प्रशासन को भी महामारी से लड़ने में मदद दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चौथी लहर निकलने के संकेत: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों में कमी, मौत पर नियंत्रण नहीं
दिल्ली में भी कोरोना वायरस की चौथी लहर निकलने के प्रारंभिक संकेत मिलने लगे हैं। लगातार तीसरे दिन सोमवार को नए मामलों में कमी आई है। साथ ही 16 अप्रैल के बाद पहली बार 20 हजार से कम मरीज एक दिन में मिले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...