हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
29 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर गूगल, फेसबुक से पूछे जाएंगे सवाल
केंद्र सरकार की नई सोशल मीडिया गाइडलाइंस को लेकर जारी खींचतान और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सूचना व प्रौद्योगिकी संबंधित संसद की स्थायी समिति ने 29 जून को फेसबुक और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों को तलब किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
पश्चिम बंगाल : मानवाधिकार आयोग की समिति हितधारकों से आज करेगी बात
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मामले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की समिति आज हितधारकों से बातचीत करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड: आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा कॉर्बेट पार्क, पुरानी व्यवस्था के अनुसार होगी जंगल सफारी
मई से कोरोना महामारी के चलते बंद कॉर्बेट पार्क मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। पर्यटकों की आमद को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कॉर्बेट पार्क मई में सैलानियों के लिए बंद कर दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: आज ईडी के सामने पेश हो सकते हैं पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दूसरी बार तलब किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...