फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand jim corbett national park open today latest news update

Uttarakhand: आज से पर्यटकों के लिए खुला कॉर्बेट पार्क, पुरानी व्यवस्था के अनुसार होगी जंगल सफारी 

Tue, 29 Jun 2021 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Jun 2021 09:32 PM IST
सार

अब ढेला, झिरना, बिजरानी और गर्जिया जोन में भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटक पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जंगल सफारी करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand jim corbett national park open today latest news update
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते बंद किए गए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के द्वार मंगलवार से सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। कॉर्बेट पार्क मई में सैलानियों के लिए बंद कर दिया था। मंगलवार को वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बिजरानी गेट पर पर्यटकों का स्वागत कर पार्क में जंगल सफारी के लिए पर्यटकों को एंट्री दी। 

विज्ञापन


कोरोना के चलते उत्तराखंड में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से प्रदेशभर के तमाम संरक्षित क्षेत्रों, राष्ट्रीय पार्क, वन्य जीव विहार, जू टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों पर 29 जून तक लगाई गई थी।
विज्ञापन


अब तमाम क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर लगी रोक को वन विभाग ने हटा दिया है। इसके साथ ही फिल्म निर्माण, शोध आदि के कार्य भी पूर्व की भांति किए जा सकेंगे। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि इस दौरान कोविड संक्रमण से बचाव के तमाम उपायों का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: नदी में पानी पीने आए हाथियों के झुंड को देख सेल्फी लेने लगे लोग, फिर भागकर बचाई जान, तस्वीरें...

उधर, पहले दिन कॉर्बेट पार्क में 500 से अधिक पर्यटकों ने भ्रमण किया। वहीं दूसरी तरफ पार्क खुलने से रामनगर में पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद जताई है। मंगलवार को वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बिजरानी गेट पर पर्यटकों का स्वागत किया। वन मंत्री ने कहा कि कॉर्बेट के ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया व पाखरो रेंज को डे विजिट के लिए खोला गया है। मानसून सीजन में पहली बार कॉर्बेट को खोला गया है। पर्यटकों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 

लैंटाना को उखाड़कर तैयार किए जा रहे घास के मैदान
राजाजी टाइगर रिजर्व के ज्यादातर क्षेत्रों में उग आई लैंटाना घास टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों के साथ ही अधिकारियों की भी मुसीबतें बढ़ा दी हैं। लैटाना घास की अधिकता की वजह से वन्यजीवों के प्राकृतिक रहन-सहन पर असर पड़ रहा है। साथ ही वन्यजीव आबादी क्षेत्र में दाखिल हो रहे हैं।


इसेस मानव वन्यजीव संघर्ष की भी घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके लिए  टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि लैंटाना घास के उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कर्मचारियों की मदद से लैंटाना घास को काटने के बाद उन क्षेत्रों की ट्रैक्टर से जुताई की जा रही है। लैंटाना को निकालने के बाद वहां अच्छी प्रजातियों की घास लगाई जाएगी। ताकि लैंटाना से प्रभावित क्षेत्रों को चरागाह के रूप में विकसित किया जा सके।

बता दें, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के निर्देश पर संचालित किए जा रहे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत राजाजी टाइगर रिजर्व और जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में लैंटाना के उन्मूलन को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लैंटाना को उखाड़ने के साथ वहां नए सिरे से अत्याधुनिक प्रजातियों की घास लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed