फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीबोगरीब रिवाज: कहानी एक ऐसे देश की, जहां लोग घरों की दीवारों पर टांगते हैं पत्नी की तस्वीर

Tue, 29 Jun 2021 06:48 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 29 Jun 2021 06:48 AM IST
विज्ञापन
interesting and weird facts about brunei country abode of peace
ब्रुनेई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के लगभग सभी देशों की कुछ ना कुछ रोचक बातें जरूर होती हैं। ब्रुनेई भी ऐसा ही एक देश है, जहां की रोचक बातें आपको हैरान कर देंगी। इंडोनेशिया के पास स्थित इस देश में आज भी राजतंत्र चलता है, यानी यहां का राजा का शासन चलता है। ब्रुनेई एक मुस्लिम बहुल देश है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज भी इस देश में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है। इस देश की राजधानी का नाम ब्रुनेई टाउन है और ये इस देश का सबसे बड़ा शहर है। बाकी कई देशों की तरह यह देश भी अंग्रेजों का गुलाम रह चुका है, जिसे एक जनवरी 1984 को स्वतंत्रता मिली थी।


 

यहां घर की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाना एक रिवाज है। किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की भी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इसके अलावा दीवार पर यहां के सुल्तान की तस्वीर भी दिख जाती है।

interesting and weird facts about brunei country abode of peace
ब्रूनेई के सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह को दुनिया के सबसे रईस राजाओं में से एक माना जाता है। 2008 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें उनकी संपत्ति करीब 1363 अरब रुपये बताई गई थी। उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है और यही वजह है कि उनके पास 7000 के आसपास कारें हैं।

interesting and weird facts about brunei country abode of peace
ब्रुनेई के सुल्तान का महल - फोटो : सोशल मीडिया

हसनल बोल्कियाह की निजी कार सोने से जड़ी हुई है। सुल्तान जिस महल में रहते हैं, उसे दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल माना जाता है और इसमें 1700 से भी ज्यादा कमरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting and weird facts about brunei country abode of peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रुनेई में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है। सिर्फ यही नहीं, यहां के लोग सड़क पर चलते-चलते भी कुछ खाना-पीना गलत मानते हैं। सबसे खास बात कि यहां के लोग फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि यहां मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
interesting and weird facts about brunei country abode of peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहा जाता है कि इस देश में जितने घर हैं, उससे ज्यादा तो यहां लोगों के पास कारें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां प्रति एक हजार लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं। दरअसल, यहां कारें अधिक होने का कारण ये है कि यहां तेल की कीमतें बहुत कम हैं और साथ ही साथ लोगों को परिवहन कर भी लगभग न के बराबर ही देना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed