हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
26 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Farmers Protest: किसानों का 12 घंटे का भारत बंद, रोकेंगे रेल, सब्जियों और दूध की आपूर्ति पर भी असर
देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को रेल और सड़क परिवहन के प्रभावित होने की संभावना है और बाजार भी बंद रह सकते हैं क्योंकि केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने संपूर्ण ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
संबंधों में मजबूती: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा आज से, कहा- मित्र देश जाने की खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी के बीच पहली विदेश यात्रा के लिए शुक्रवार को बांग्लादेश रवाना होंगे। अपने दो दिवसीय दौरे से पहले बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि इस दौरान वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Ind vs Eng: ‘ सूर्य नमस्कार ’ को तैयार टीम इंडिया, आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी
शानदार प्रतिभा के धनी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 360 डिग्री कोण पर शॉट लगाने का हुनर रखते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे मैच के जरिए एक दिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया में प्रवेश का मौका मिल सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मुंबई: मॉल में बने अस्पताल में लगी आग, 76 कोरोना मरीज थे भर्ती
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भांडुप के एक अस्पताल में आग लग गई। दमकलकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। मुंबई के मेयर ने कहा कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...