हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
25 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
UP Election 2022: आज झांसी में सत्ता का संग्राम, युवाओं और महिलाओं से होगी चुनावी चर्चा, आप भी शामिल हो सकते हैं
महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मभूमि झांसी का गौरवशाली इतिहास है। देश की आजादी की पहली लड़ाई का केंद्र झांसी में ही था।पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब बुंदेलखंड में है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अटल जयंती आज : यूपी में एक लाख विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन, सीएम योगी करेंगे योजना का आगाज
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर प्रदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग और कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़े विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की योजना का आगाज किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज गाजियाबाद में योगी : सीएम के रोड शो और डिप्टी सीएम की सभा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव, खबर पढ़कर ही निकलें बाहर
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो (जन विश्वास यात्रा) और मुरादनगर में उपमुख्यमंत्री की जनसभा के चलते शनिवार को गाजियाबाद में वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जवान मोर्चे पर हैं। मुठभेड़ शोपियां के चौगाम इलाके में चल रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...