फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 22 Jan 2022 06:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 06:41 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 22 January Today: Important and big news stories of 22 January updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 22 January Today: Important and big news stories of 22 January updates on Amar Ujala
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

मेरठ : आज कैराना से भाजपा की रणनीति को धार देंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र 
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरू कर रहे हैं। वह कैराना में सपा सरकार में पलायन कर गए और बाद में लौटकर आए व्यापारियों व परिवारों से मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 22 January Today: Important and big news stories of 22 January updates on Amar Ujala
pm modi - फोटो : सोशल मीडिया

अधिकारियों से चर्चा: पीएम मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई जिलों के जिलाधिकारियों से करेंगे बातचीत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी जिलों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 22 January Today: Important and big news stories of 22 January updates on Amar Ujala
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली : सर्द हवाओं के साथ राजधानी में बारिश, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, आज के लिए यलो अलर्ट
राजधानी में मौसम करवट ले रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में एक बार फिर बारिश हुई। खबर है कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और कुछ जगहों पर बौछार भी हुई । सर्द हवाओं के बीच होने वाली इस बारिश से ठंडक और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 22 January Today: Important and big news stories of 22 January updates on Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना : आज से विदेशी यात्री होम क्वारंटीन होंगे, सरकार ने कोविन एप में भी किया बड़ा बदलाव
कोरोना की कमजोर पड़ती तीसरी लहर की चर्चाओं के बीच भारत सरकार ने विदेशी यात्रियों के लिए नियम और कोविन एप में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत शनिवार से ही भारत आने वाले लोगों को संक्रमित मिलने पर सरकारी आइसोलेशन व्यवस्था में अनिवार्य रूप से पृथक नहीं किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed