हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
2 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
भाजपा-कांग्रेस: दिल्ली दरबार में अटके फैसले, शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद भी नहीं लौटे मुख्यमंत्री रावत
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से जुड़े अहम सियासी फैसले दिल्ली दरबार में अटके हुए हैं। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। आधी रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बृहस्पतिवार की शाम देहरादून लौटना था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : एयरबेस में फिर दिखाई दिया ड्रोन, जवाबी कार्रवाई से पहले ही गायब
वायुसेना स्टेशन पर हमले के चार दिन बाद फिर से ड्रोन देखा गया। बुधवार रात 12:45 मिनट पर एयरबेस के ऊपर ड्रोन देखा गया। एनएसजी कमांडो ने कार्रवाई करने की कोशिश की, लेकिन ड्रोन गायब हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अलर्ट : दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर खत्म, लेकिन लापरवाही बजा रही खतरे की घंटी
राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर थम गई है। संक्रमण के सभी पैरामीटर इस वक्त काबू हैं। लेकिन बाजारों से सड़कों तक पर पसरी लापरवाही खतरे की घंटी बजा रही है। तार-तार होते कोविड प्रोटोकाल के बीच विशेषज्ञ आशंका जाहिर कर रहे हैं कि संभावित तीसरी लहर जल्द ही जा सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भीषण गर्मी: उत्तर भारत में ‘लू’ का कहर रहेगा जारी, मानसून के फिलहाल पहुंचने की संभावना कम
उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को लोगों को ‘लू’ के कहर का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में बिजली की मांग भी बढ़ गई है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक ‘लू’ की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...