{"_id":"60ddb76e8ebc3ec2541247c0","slug":"nexon-ev-register-650-units-sales-in-june-2021-remains-at-top-of-indian-electric-passenger-vehicle-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV: एक बार फिर बनी देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलती है 312 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Nexon EV: एक बार फिर बनी देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलती है 312 किमी
Thu, 01 Jul 2021 06:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 01 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इलेक्ट्रिक कारों के लिए जरूरी बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किए जाने का काम जारी है। इसे देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतार रही हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक यात्री वाहन सेगमेंट में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की Nexon EV पर ग्राहक ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। टाटा मोटर्स ने गुरुवार को अपने जून 2021 की बिक्री रिपोर्ट पेश की। नेक्सन ईवी अब तक 4,500 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक यात्री वाहन सूची में टॉप पर बनी हुई है।
Tata Nexon EV
- फोटो : Reddit
भारतीय ऑटोमोबाइल ब्रांड ने हाल ही में कई न्यू जेनरेशन मॉडल्स पेश किए हैं जिससे बिक्री को रफ्तार मिली है। कार ब्रांड के लेटेस्ट मॉडल, नई सफारी को ग्राहकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। टाटा मोटर्स ने कुछ साल पहले अपने यात्री कार कारोबार में सुधार किया है। इसने विभिन्न बॉडी सेगमेंट में नए उत्पादों की एक रेंज पेश की है, जिनमें Tiago, Tigor, Altroz, Nexon, Harrier, Safari जैसे मॉडल शामिल हैं। कारों की यह नई रेंज न सिर्फ एक नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती हैं, बल्कि इसमें ढेर सारी खूबियां और नई टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं। जिसकी वजह से ये ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं।
Tata Nexon EV
- फोटो : For Refernce Only
नेक्सन ईवी में हुए कई बदलाव
टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) में गुपचुप तरीके से नए अपडेट्स पेश कर दिए हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के साथ, टाटा नेक्सन एसूयवी को नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार के इंटीरियर में डैशबोर्ड लेआउट और इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी बदलाव देखने को मिले हैं। इससे पहले, घरेलू वाहन निर्माता ने इंफोटेनमेंट स्क्रीन के कंट्रोल बटन्स को हटाकर ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वाले Nexon और Altroz को भी अपडेट किया है।

Tata Nexon EV Interior
- फोटो : For Refernce Only
नए अपडेट के साथ, नेक्सन ईवी के फिजिकल बटन और नॉब्स जो 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन में कई काम के लिए इस्तेमाल किए जाते थे, इन्हें हटा दिया गया है। इससे पहले, इसमें छह बटन और दो रोटरी नॉब मिलते थे जो एसी वेंट के नीचे रखे गए थे। इन बटन और नॉब्स को हटाकर इन्हें 'नेक्सेन' ब्रांडिंग से रिप्लेस कर दिया गया है, जो क्रोम फिनिश में दिए गए हैं। इन बटन के जरिए होम, फेवरेट्स, प्रिवियस, नेक्स, स्मार्टफोन और बैक फंक्शंस जैसी कई चीजों को कंट्रोल किया जाता था। जबकि वॉल्यूम और रेडियो ट्यूनर को कंट्रोल करने के लिए नॉब्स का इस्तेमाल किया जाता था। कंपनी ने अब इन सब फंक्शन के लिए टचस्क्रीन को ही अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : For Refernce Only
रेंज और कीमत
Tata Nexon EV में 30.2 kWh का लथियम-आईऑन लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक मिलता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 127bhp की दमदार पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 312 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 16.56 लाख रुपये तक जाती है।