फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cm tirath singh rawat stay delhi one more day

उत्तराखंंड: दिल्ली दरबार में अटके फैसले, शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद भी नहीं लौटे मुख्यमंत्री रावत

Fri, 02 Jul 2021 07:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Jul 2021 07:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली गए। देहरादून आना था। अचानक उनकी वापसी का कार्यक्रम टल गया।

विज्ञापन
uttarakhand news : cm tirath singh rawat stay delhi one more day
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से जुड़े अहम सियासी फैसले दिल्ली दरबार में अटके हुए हैं। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। आधी रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बृहस्पतिवार की शाम देहरादून लौटना था। पर अचानक उनकी वापसी का कार्यक्रम टल गया।

विज्ञापन


अभी यह रहस्य बना है कि आखिर पार्टी के केंद्रीय नेताओं से उन्हें क्या दिशा-निर्देश मिले हैं। मुख्यमंत्री खेमे का कहना है कि तीरथ सिंह रावत उपचुनाव में जाएंगे और अब गेंद चुनाव आयोग के पाले में है।
विज्ञापन


चर्चा यह भी है कि दो-तीन दिन में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व कोई बड़ा फैसला ले सकता है। यह बड़ा फैसला क्या है, इस पर कोई भी खुलकर नहीं बोल रहा। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस वक्त काफी सक्रिय हैं। कुमाऊं दौरे से लौटने पर दून में उनके जोरदार स्वागत समारोह की पार्टी में खूब चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में भी नेता प्रतिपक्ष के नाम के एलान का इंतजार

उधर, कांग्रेस में भी नेता प्रतिपक्ष के नाम के एलान का इंतजार है।  पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत व प्रीतम सिंह समेत अन्य विधायकों ने केंद्रीय नेताओं के साथ जमकर मंथन किया। फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। सोनिया दरबार से फैसला आने तक कांग्रेस हलकों में प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चाएं गरमा रही हैं।

प्रीतम नेता प्रतिपक्ष बनेंगे तो उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी छोड़नी होगी। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद के लिए भी नाम तय करना पड़ेगा। फैसले के इंतजार में प्रीतम दिल्ली में ही जमे हैं। पार्टी के कुछ विधायक  दिल्ली से लौट आए हैं। वैसे जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर कई नाम हवाओं में तैर रहे हैं।

हरीश और प्रीतम खेमे की ओर से ब्राह्मण नेताओं के नाम अचानक चर्चाओं में आ गए हैं। गढ़वाल से किशोर उपाध्याय, गणेश गोदियाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, कुमाऊं से मनोज तिवारी और प्रकाश जोशी के नामों की चर्चा है। प्रीतम खेमे से भुवन कापड़ी और अब आर्येंद्र शर्मा को दिल्ली बुलाए जाने की भी चर्चा जोरों पर है। 

श्रीनगर में घी संक्रांत, अल्मोड़ा में हरेला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया कि इस बार वह श्रीनगर गढ़वाल में घी संक्रांत और अल्मोड़ा में हरेला पर्व की प्रतियोगिता कराएंगे। उनके इस वीडियो संदेश के सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हरीश खेमे से जो दो ब्राह्मण नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं, उनमें श्रीनगर गढ़वाल से पूर्व विधायक गणेश गोदियाल का और अल्मोड़ा से पूर्व विधायक मनोज तिवारी का है।

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा सामान्य बात है। राष्ट्रीय दलों के नेताओं का दिल्ली आना जाना सामान्य बात है। उन्होंने वहां केंद्रीय नेताओं से बातचीत की है। वह शुक्रवार को दिल्ली से लौट आएंगे।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड सरकार

नेता प्रतिपक्ष के नाम का एलान कांग्रेस अध्यक्ष को करना है। हम सभी विधायकों ने प्रस्ताव लिखकर कांग्रेस आलाकमान को सौंप दिया है। मैं अभी दिल्ली में ही हूं। फैसले का इंतजार है।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed