हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
2 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
दूसरी लहर बनी जानलेवा: पांच दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की मौत
देश में कोरोना की दूसरी लहर अब जानलेवा बन चुकी है। पिछले एक दिन में 459 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। वहीं छह महीने में पहली बार 72 हजार से ज्यादा नए मामले भी मिले हैं। गुरुवार को 172 दिन बाद पहली बार रिकॉर्ड 72 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ पुलवामा के काकापोरा इलाके में शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली का मौसम : आंधी ने किया परेशान, आज से बढ़ेगा तापमान
राजस्थान से चल रही धूल भरी आंधी का दौर राजधानी में अब थमने की ओर है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके बाद लगातार पारा चढ़ेगा और दिन के साथ सुबह भी गर्म होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महाकुंभ 2021: शाही स्नान में जाएंगी रोडवेज की 500 बसें, अलग-अलग राज्यों के लिए विशेष सेवा
हरिद्वार कुंभ मेले में विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज 500 बसें चलाएगा। इसका आदेश परिवहन निगम को मिल चुका है। सभी फिट बसों को कुंभ के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बसें आठ से 15 अप्रैल के बीच होने वाले शाही स्नान में लगाई जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...