रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि आईपीएल 2021 का आयोजन देश में किया जा रहा है। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था। आरसीबी के कप्तान इस बात को लेकर काफी आशावान हैं कि इस साल चीजें बदलेंगी क्योंकि टीमें अलग-अलग परिस्थितियों में खेलेंगी।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
आरसीबी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली ने कहा, सच में और ईमानदारी से कहूं तो ऐसा महसूस नहीं होता है कि हम बहुत लंबे समय के लिए चले गए थे, क्योंकि बीच में बहुत क्रिकेट थी, ये देखकर खुश हूं कि हम एक बार फिर भारत में खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, हम अलग तरीके से, अलग परिस्थिति में खेल रहें हैं मैं बहुत ही आशावादी हूं और इस समय मुझे अच्छा एहसास हो रहा है।
3 of 6
एबी डिविलियर्स
- फोटो : PTI
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धुआंधार बल्लेबाज एबी डिवीलियर्स का कहना है कि यूएई में खेले गए 13वें आईपीएल के दौरान मिला मोमेंटम अब भी उनके साथ है। आईपीएल 2021 का उद्घाटन मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच 9 अप्रैल को खेला जाएगा। डिवीलियर्स का मानना है कि बीते साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत का मोमेंटम उनके साथ है और टीम अपना विजयी अभियान जारी रखेगी।
4 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
डिवीलियर्स के मुताबिक, ये बहुत लंबी यात्रा थी, आरसीबी के साथ वापस आकर खुश हूं, ऐसा महसूस होता है कि हमने कल ही आईपीएल समाप्त किया है। मेरा मानना है कि पिछले टूर्नामेंट के मोमेंटम हमारे साथ है और मैच खेलने मे काफी आनंद आएगा।
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : Social Media
गुरुवार (1 अप्रैल) को चेन्नई में विराट कोहली और एबी डिवीलियर्स ने टीम बबल में शामिल हो गए। बीसीसीआई नियमों के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज में खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी को सप्ताह भऱ क्वारंटीन रहना होगा।