हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
19 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
संसद का मानसून सत्र आज से: केंद्र सरकार की कई विधेयकों को पारित कराने की योजना, विपक्ष घेरने को तैयार
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र के दौरान कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले में हंगामे की बारिश तय है। इसके अलावा दो अध्यादेशों पर सरकार और विपक्ष के बीच तलवारें खिंच सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी विधानसभा चुनाव : सरकार के साथ संघ भी जुटा तैयारियों में, तैयार करेगा जमीन
विधानसभा चुनाव-2022 फतेह के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उनके अनुषांगिक संगठन जनता के बीच प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन की छवि बनाने में जुटेंगे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद गांवों से लेकर शहरों तक बिगड़े माहौल को हर हाल में दुरुस्त किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड: 27 जुलाई तक बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, सरकार आज जारी करेगी एसओपी
उत्तराखंड में कम होते जा रहे कोरोना मामलों के बावजूद सरकार बहुत ज्यादा ढीलाई देने के मूड में नहीं है। शासन के सूत्रों के मुताबिक कोविड कर्फ्यू 27 जुलाई तक बढ़ सकता है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग आज सोमवार को एसओपी जारी करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राजधानी में टीकाकरण : दिल्ली में कोविशील्ड का बस आज का स्टॉक, कल से फिर किल्लत
दिल्ली में कोविशील्ड टीके का सिर्फ एक दिन का ही भंडार बचा है। आज के टीकाकरण अभियान के बाद मंगलवार को फिर से इस वैक्सीन की किल्लत हो सकती है। वैक्सीन बुलेटिन के अनुसार रविवार सुबह तक कोविशील्ड की 72 लाख खुराक और कोवाक्सिन की 2,05,630 खुराकें थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...