हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Make In India: आज सात नई रक्षा कंपनियां राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विजयादशमी के मौके पर सात नई रक्षा कंपनियां राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा उद्योग संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर : प्रदूषण नियंत्रण के लिए आज से ग्रेप लागू, कई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध
वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाएगा। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करने के साथ ही एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह इस मसले पर बैठक होगी और नए प्रावधानों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार शाम को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के साथ सिद्धू की बैठक हुई। फिलहाल यह तय हो गया है कि न तो सिद्धू कांग्रेस को छोड़कर कहीं और जा रहे हैं और न ही कांग्रेस उन्हें टीम से बाहर पवेलियन में बैठाना चाहती है। लिहाजा सिद्धू पद पर बने रहेंगे। हालांकि सिद्धू ने अभी तक न तो अपना इस्तीफा वापस लिया है और न ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अस्वीकार किया है। सिद्धू के भविष्य पर नेतृत्व शुक्रवार को फैसला करेगा। साथ ही ही टीम सिद्धू यानी प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अलास्का: आज से शुरू होगा भारत-अमेरिका के बीच संयुक्त ‘युद्ध अभ्यास’, 29 अक्तूबर तक चलेगा
भारत और अमेरिका के बीच जारी रक्षा सहयोग के तहत दोनों देशों के बीच शुक्रवार से 17वां संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होगा। 29 अक्तूबर तक चलने वाले ‘युद्ध अभ्यास-2021’ का आयोजन अमेरिका के अलास्का स्थित संयुक्त बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन में होगा, जिसके लिए भारतीय सेना की एक इन्फेंट्री बटालियन के 350 जवान बृहस्पतिवार को रवाना हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...