फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: भारत में इन जगहों पर नहीं होता है रावण का दहन, दशहरे पर होती है पूजा

Thu, 14 Oct 2021 06:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
dussehra 2021 in these places of india ravana is worshipped instead of ram and not done ravana combustion
इन जगहों पर होती है रावण की पूजा - फोटो : iStock

नवरात्रि के समाप्त होने के बाद पूरे देश में दशहरा (Dussehra 2021) धूमधाम से मनाया जाता है। विजयदशमी को ही भगवान राम ने रावण को मार गिराया था और माता सीता को लेकर अयोध्या वापस आए थे। इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। विजयदशमी के दिन भारत में रावण के पुतले को जलाया जाता है। लेकिन देश में कई ऐसी भी जगहे हैं जहां पर रावण का पूतला नहीं जलाया जाता है, बल्कि उसकी पूजा की जाती है। आईए जानते हैं उन जगहों के बारे में...



कर्नाटक

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कोलार में रावण की पूजा की जाती है। यहां पर हर साल रावण महोत्सव का आयोजन होता है जिसको लंकेश्वर महोत्सव के नाम से जाना जाता है। रावण भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त था इसलिए यहां लोग उसकी पूजा करते हैं। यहां पर रावण का विशाल मंदिर भी है। 

dussehra 2021 in these places of india ravana is worshipped instead of ram and not done ravana combustion
इन जगहों पर होती है रावण की पूजा - फोटो : iStock

राजस्थान

राजस्थान के जोधपुर में भी कुछ खास लोग रावण की पूजा करते हैं। यहां पर भी रावण का मंदिर है। रावण की पूजा करने वाले लोग अपने आपको उसका वंशज मानते हैं। इसकी वजह से लोग दशहरा को रावण का पूतला नहीं जलाते हैं, बल्कि उसकी पूजा करते हैं। 

dussehra 2021 in these places of india ravana is worshipped instead of ram and not done ravana combustion
इन जगहों पर होती है रावण की पूजा - फोटो : iStock

आंध्रप्रदेश 

आंध्रप्रदेश के काकिनाड में भी लोगों ने रावण का मंदिर बनाया है। यहां के लोग भगवान राम की शक्तियों को नहीं मानते हैं, बल्कि रावण को ही शक्तिशाली मानते हैं। यहां पर स्थित मंदिर में लोग भगवान शिव के साथ रावण की भी पूजा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2021 in these places of india ravana is worshipped instead of ram and not done ravana combustion
इन जगहों पर होती है रावण की पूजा - फोटो : iStock

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ नाम का कस्बा है जहां पर रावण की लोग पूजा करते हैं। मान्यता है कि रावण ने इसी स्थान पर भगवान शिव की तपस्या की थी। इसके बाद भगवान शिव ने प्रसन्न होकर रावण को मोक्ष का वरदान दिया था। यहां के लोग मानते हैं कि अगर रावण का पूतला फूंका तो उनकी मौत हो सकती है। इस डर से लोग रावण की पूजा करते हैं। 

विज्ञापन
dussehra 2021 in these places of india ravana is worshipped instead of ram and not done ravana combustion
इन जगहों पर होती है रावण की पूजा - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बिसरख गांव में भी रावण की पूजा की जाती है। बताया जाता है कि बिसरख गांव रावण का ननिहल था और यहां पर उसका मंदिर बना हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed