फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 11 Mar 2022 06:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Mar 2022 06:48 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 11 March Today: Important and big news stories of 11 March updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 11 March Today: Important and big news stories of 11 March updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाल

दिल्ली में लगेगी योगी के नए मंत्रिमंडल पर मुहर : आज दिल्ली जा सकते हैं मुख्यमंत्री और नेता, ये बन सकते हैं मंत्री
भाजपा के पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 11 March Today: Important and big news stories of 11 March updates on Amar Ujala
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

Russia-Ukraine war Live: रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि मॉस्को ने कभी युद्ध नहीं चाहा
रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़ने के दो सप्ताह पूरे हो गए हैं। जंग के पंद्रहवें दिन भी इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं, हालांकि दोनों देशों के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। यूक्रेन जहां नाटो की सदस्यता की जिद से पीछे हटा है, वहीं रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन की मौजूदा सरकार को गिराना नहीं चाहता बल्कि इस देश को वह तटस्थ बनाना चाहता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 11 March Today: Important and big news stories of 11 March updates on Amar Ujala
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली : एम्स में नाक से दी जाने वाली वैक्सीन पर आज से परीक्षण
कोरोना से बचाव के लिए एम्स अस्पताल अब नाक से दी जाने वाली वैक्सीन की बूस्टर खुराक का परीक्षण शुरू करेगा। तीसरे चरण के परीक्षण के लिए 100 लोगों का पंजीयन किया गया है। जिन लोगों ने दो खुराक अब तक हासिल की हैं और उनकी दूसरी खुराक लेने के बाद छह माह की अवधि पूरी हुई हो, ऐसे लोगों का परीक्षण में पंजीकरण किया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 11 March Today: Important and big news stories of 11 March updates on Amar Ujala
भाजपा मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।। - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में होगी जीत की होली: मथुरा के बरसाना में लठामार होली आज, मुख्यमंत्री योगी के आने की संभावना
यूपी में फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 23वीं बार मथुरा आ सकते हैं। उनके शुक्रवार को यहां बरसाना की लठामार होली में शिरकत करने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed