फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता का संग्राम: पांचों राज्यों में ये थे सबसे दागी 15 उम्मीदवार, किसे नकारेगी जनता और किसे मिलेगा एक और मौका?

Thu, 10 Mar 2022 11:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Mar 2022 11:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश समेत पांचों चुनावी राज्यों के परिणाम आ गए हैं। यूपी के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में प्रत्याशियों और उनके राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला हो गया है। 10 फरवरी को पहले चरण के लिए मतदान हुआ था। आखिरी चरण के लिए वोटिंग सात मार्च को हुई थी। पढ़िए अमर उजाला की यह खास रिपोर्ट...

विज्ञापन
Assembly Election Result 2022 Most Criminal Candidates ADR Report in the 5 States Who Will Win or Loss
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो रहे हैं। जनता से किसे चुना और किसे सबक सिखाया? धीरे-धीरे सामने आने लगा है। उन दागी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी हो रहा है, जिन पर राजनीतिक पार्टियों ने दांव खेला था। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया। पंजाब और मणिपुर में कुछ उम्मीदवारों पर कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, उत्तराखंड और गोवा में ज्यादातर उम्मीदवारों पर दर्ज केस दहाई आंकड़े से भी कम हैं। ऐसे में अमर उजाला आपको बता रहा है पांचों राज्यों के उन 15 उम्मीदवारों के बारे में जिन पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Assembly Election Result 2022 Most Criminal Candidates ADR Report in the 5 States Who Will Win or Loss
आजम खान - फोटो : Amar Ujala

1. आजम खान
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। रामपुर से सांसद आजम खान को पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी आजम खान को जीत हासिल हुई थी। इस वक्त उन्होंने भाजपा के शिव बहादुर सक्सेना को एक लाख से ज्यादा वोट से हराया था।

Assembly Election Result 2022 Most Criminal Candidates ADR Report in the 5 States Who Will Win or Loss
मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान। - फोटो : Amar Ujala

2. मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान
मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान को सपा ने रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इनका मुकाबला बसपा के अध्यापक शंकर लाल, अपना दल (सोनेलाल) के हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां से था। अब्दुल्ला ने 2017 में भी 53 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार भी अब्दुल्ला को जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Assembly Election Result 2022 Most Criminal Candidates ADR Report in the 5 States Who Will Win or Loss
अतुल प्रधान। - फोटो : Amar Ujala

3. अतुल प्रधान
मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से सपा ने अतुल प्रधान को टिकट दिया था। इन पर कुल 38 मामले दर्ज हैं। इनका मुकाबला भाजपा के संगीत सिंह सोम से था। इस मुकाबले में भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। संगीत सोम इससे पहले दो बार यहां से चुनाव जीते थे, जबकि अतुल प्रधान दो बार चुनाव हारे थे। सरधना सीट पर ऐसा पहली बार हुआ है, जब सपा का कोई प्रत्याशी जीता है। 

विज्ञापन
Assembly Election Result 2022 Most Criminal Candidates ADR Report in the 5 States Who Will Win or Loss
संदीप यादव। - फोटो : Amar Ujala

4. संदीप यादव
प्रयागराज की इलाहाबाद उत्तर सीट से सपा ने इस बार संदीप यादव को उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले 2017 में इस सीट से भाजपा के हर्षवर्द्धन वाजपेई को जीत हासिल हुई थी। उन्हें कुल 1.72 लाख वोट हासिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed