फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

05 अप्रैल: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 05 Apr 2022 06:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Apr 2022 06:33 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headline 05 April Today: Important and big news stories of  05 April updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headline 05 April Today: Important and big news stories of  05 April updates on Amar Ujala
आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला

भावी एजेंडे पर चर्चा: हरिद्वार में आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक, मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रहेंगे मौजूद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सात दिवसीय राष्ट्रीयचिंतन बैठक मंगलवार से हरिद्वार के पास रायवाला में होगी। इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। सात दिन के चिंतन में संघ अपने कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही भावी एजेंडा तय करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headline 05 April Today: Important and big news stories of  05 April updates on Amar Ujala
डीयू एडमिशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

डीयू एडमिशन: आज होगी दाखिला नीति की घोषणा, गैप ईयर वाले छात्र भी दे सकते हैं दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा
बीते साल बारहवीं पास कर चुके छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर बड़ी राहत मिलने जा रही है। ऐसे छात्र जिन्होंने बीते साल बारहवीं पास की लेकिन दाखिला मिलने से वंचित रहे, वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) में हिस्सा ले सकेंगे। डीयू ने ऐसे विद्यार्थियों को भी बीते साल की तरह दाखिले में हिस्सा देने का अवसर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headline 05 April Today: Important and big news stories of  05 April updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

मौसम का मिजाज: चार सालों में सबसे गर्म चार अप्रैल, आज लू से मिल सकती है राहत, पढ़ें विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम पारा 39 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन से लगातार पारा बढ़ने के साथ लू का प्रकोप बढ़ने की भी संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headline 05 April Today: Important and big news stories of  05 April updates on Amar Ujala
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आज: चंडीगढ़ के मुद्दे पर पारित होगा प्रस्ताव, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा
पंजाब द्वारा चंडीगढ़ पर अपना दावा जताने के बाद अब हरियाणा ने इसका जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में चंडीगढ़ पर हरियाणा के हक के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साथ ही इसे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इतना ही नहीं पंजाब सरकार को घेरने के लिए हरियाणा की ओर से एसवाईएल का पानी और 400 हिंदी भाषी गांवों की वापसी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर... 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed