आईपीएल 2022 के 12वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं, यह हैदराबाद की लगातार दूसरी हार रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। इस मैच में कई टर्निंग प्वाइंट्स आए और फैन्स के एक्सप्रेशन मैच के साथ बदलते रहे।
यह मैच देखने हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन भी डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंची थी। लखनऊ के तीन विकेट 27 रन पर गिर जाने के बाद काव्या बेहद खुश नजर आई थीं, लेकिन हैदराबाद के जल्दी-जल्दी विकेट गिरने और फिर हार के बाद काव्या का चेहरा मुरझा गया और वह बेहद निराश नजर आईं। हम आपको मैच के कुछ ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों के जरिये बता रहे हैं...
2 of 11
सुंदर को बधाई देते साथी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
पारी के दूसरे ही ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को कप्तान विलियम्सन के हाथों कैच कराया। डिकॉक चार गेंदों पर एक रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर सुंदर ने एविन लुईस के खिलाफ एल्बीडब्ल्यू की अपील की।
हालांकि, यह करीबी फैसला रहा और ऑन फील्ड अंपायर ने पहले नॉटआउट दिया। बाद में विलियम्सन ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला अंपायर्स कॉल से निकला। चौथे ओवर में लखनऊ को दूसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने इस ओवर की पहली गेंद पर एविन लुईस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। लुईस एक रन बना सके।
3 of 11
अर्धशतक लगाने के बाद केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने लखनऊ की पारी संभाली। राहुल ने अपने आईपीएल करियर का 28वां अर्धशतक लगाया। वे 50 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए।
4 of 11
केएल राहुल और दीपक हुड्डा
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल और हुड्डा ने चौथे विकेट के लिए 62 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी निभाई। दीपक ने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। वे 33 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। इसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
5 of 11
नटराजन ने यॉर्कर पर क्रुणाल को बोल्ड किया
- फोटो : IPL/BCCI
19वें ओवर में टी नटराजन ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कप्तान केएल राहुल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। राहुल की कप्तानी पारी समाप्त हुई। वे 50 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चौथी गेंद पर नटराजन ने शानदार यॉर्कर पर क्रुणाल पांड्या को क्लीन बोल्ड किया। क्रुणाल तीन गेंदों पर छह रन बना सके। नटराजन का चार अप्रैल को बर्थडे भी था। उनके 31 साल पूरे हो गए।
नटराजन