फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मुंबई में भारी बारिश के बीच 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द या डायवर्ट, सड़कें भी डूबीं; CM शिंदे ने की बैठक

Mon, 08 Jul 2024 02:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Jul 2024 02:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। भारी बारिश के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Heavy Rain in Mumbai water logged flood situation cm eknath shinde chaired high-level meeting photos
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। भारी बारिश के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मानसून की स्थिति को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। 
Heavy Rain in Mumbai water logged flood situation cm eknath shinde chaired high-level meeting photos
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : PTI
मुंबई में रविवार देर रात से ही भारी बारिश जारी है। रात के एक बजे से लेकर सुबह के सात बजे तक कई स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
Heavy Rain in Mumbai water logged flood situation cm eknath shinde chaired high-level meeting photos
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : PTI
भारी बारिश के कारण दादर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां सड़कों से लेकर रेलमार्गों तक पानी भरा हुआ है। सड़कों पर खड़ी कारें भी पानी में तैर रही हैं। बृह्नमुंबई नगर पालिक (बीएमसी) ने सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rain in Mumbai water logged flood situation cm eknath shinde chaired high-level meeting photos
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : PTI
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण रनवे पर परिचालन 2:22 बजे से 3:40 बजे तक स्थगित किया गया। 50 से ज्यादा उड़ानों को या तो रद्द किया गया या फिर अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर की तरफ डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
Heavy Rain in Mumbai water logged flood situation cm eknath shinde chaired high-level meeting photos
मुंबई में भारी बारिश को लेकर सीएम शिंदे ने की बैठक - फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में मुंबई के संरक्षक मंत्री एमपी लोढ़ा, राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल भी शामिल थे।  बैठक में सीएम शिंदे ने कहा, "कल रात से मुंबई में 300 मिमी बारिश हुई। बारिश के पानी को निकालने के लिए 200 पानी के पंपों और 400 बीएमसी पंपों को काम पर लगाया गया है। सेंट्रल और हार्बर लाइन पर ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सेना, नौसेना और वायु सेना को अलर्ट पर रखा गया है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed