फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? आसमान में दिखेगा आग का गोला, जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं

Mon, 08 Jul 2024 01:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Solar Eclipse 2024: Surya Grahan 2024 In India Date And Time Surya Grahan 2024
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : अमर उजाला

Solar Eclipse 2024: साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्तूबर महीने में लगेगा। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह सूर्य ग्रहण दो अक्तूबर 2024 को लगेगा, लेकिन यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस दौरान आसमान में आग का एक छ्ल्ला नजर आता है। हमारे सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और धरती इसका चक्कर लगाती है।



धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि चांद धरती का भी चक्कर लगाता है। कई बार ऐसा होता है, जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पड़ती है। 
 

Solar Eclipse 2024: Surya Grahan 2024 In India Date And Time Surya Grahan 2024
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock

क्या होता है सूर्य ग्रहण 

जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ रही होगी वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखेगा। दो अक्तूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण लेगा। यह एक ऐसा सूर्य ग्रहण है, जिसमें धरती से चांद दूर होता है। इसलिए यह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता है, जिससे आसमान में आग की रिंग नजर आती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। 
 

Solar Eclipse 2024: Surya Grahan 2024 In India Date And Time Surya Grahan 2024
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock

क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण

चंद्रमा जब धरती की परिक्रमा करता है, तो उसकी दूरी भी बदलती रहती है। कभी वह धरती के नजदीक होता है तो कभी वह दूर। जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है, तो यह हमें बड़ा दिखता है। वहीं जब यह धरती से दूर होता है तो छोटा नजर आता है।

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कब तक आएंगी वापस? जानिए क्या है नासा का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse 2024: Surya Grahan 2024 In India Date And Time Surya Grahan 2024
भारत में 10 साल नहीं दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : Istock

सूर्य ग्रहण के दौरान अगर चांद पृथ्वी के करीब होता है, तो आकार की वजह से पृथ्वी से यह हमें सूर्य को पूरी तरह ढकता नजर आता है। हालांकि, जब यह धरती से दूर होता है, तो छोटे आकार की वजह से सूर्य के बीच के हिस्से को ही ढक पाता है। सूर्य का बाकी किनारा नजर आता है, जो आसमान में आग का छल्ला बनाता है। 

Nasa: मानव अस्तित्व पर खतरा! महासागर में हो रहा है बड़ा बदलाव, नासा के वीडियो ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

विज्ञापन
Solar Eclipse 2024: Surya Grahan 2024 In India Date And Time Surya Grahan 2024
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock

क्या भारत में आएगा नजर?

बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप और प्रशांत महासागर में नजर आएगा। अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण नजर आ सकता है। महाद्वीप के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed