जी20 शिखर सम्मेलन के 18वें सत्र का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। दो दिन के कार्यक्रम में विश्वभर के नेताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की शुरुआत नौ सितंबर को हुई थी और 10 सितंबर को इसका अंत हुआ। जी20 सम्मेलन को राजधानी दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में भारत मंडपम प्रदर्शनी-सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया गया। सम्मेलन के दोनों ही दिन दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिली। हालांकि, इसके बावजूद जी20 सम्मेलन में नेताओं की चहलकदमी ने इसकी छटा को दुनियाभर में फैला दिया।
यहां देखें जी20 से जुड़ी 10 सबसे खास पल...
2 of 11
G20 Summit
- फोटो : Social Media
जी20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में विश्वभर के नेताओं के स्वागत में भारत की संगीत विरासत का मनमोहक प्रदर्शन किया गया।
3 of 11
G20 Summit
- फोटो : Social Media
जी20 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के जीवनसाथियों ने नई दिल्ली के जयपुर हाउस में एक विशेष दोपहर के भोजन का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (एनजीएमए) में सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कलाकृतियों का एक निर्देशित दौरा भी किया।
4 of 11
राजघाट पर पीएम मोदी व अन्य।
- फोटो : ANI
जी20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन पीएम मोदी समेत सभी आमंत्रित नेता राजघाट स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
5 of 11
G20 Summit
- फोटो : Social Media
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी मेमोरियल में सभी नेताओं को व्यक्तिगत रूप से खादी अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान वे सभी नेताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर खड़े भी हुए।