{"_id":"5790a4e84f1c1b1a7fc4c881","slug":"famous-hockey-player-mohammed-shahid-funeral-final-ritual-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपुर्द-ए-खाक हुए मशहूर हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद, तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुपुर्द-ए-खाक हुए मशहूर हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद को गुरुवार को इस्लामिक रस्मों रिवाज के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसके पहले उनके शव को कचहरी के पास स्थित उनके पुश्तैनी मकान पर ले जाया गया। उनके शव को टकटकपुर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस मौके पर खेल से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं।
2 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
मोहम्मद शाहिद देश की ओर से हॉकी खेलने वालों में बेहतरीन 'ड्रिब्लर' के रूप में याद किए जाते हैं और वर्ष 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने में उनकी अहम भूमिका रही थी। उसके बाद भारतीय टीम अभी तक ओलंपिक में स्वर्ण या कोई भी पदक नहीं जीत सकी है। उन्होंने बुधवार की सुबह 10:41 बजे मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।
3 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
हॉकी के सुपर स्टार मोहम्मद शाहिद के देहांत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। बुधवार को देहांत की खबर के बाद केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल प्रधानमंत्री का शोक संदेश लेकर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना दी। करीब 30 मिनट तक वो उनके परिवार के साथ रहे और उसके बाद दिल्ली लौट गए। हॉकी में ध्यानचंद के बाद शाहिद ही इकलौते हॉकी सुपर स्टार मौजूद थे। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। वे हॉकी को बुलंदी तक ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
1979 में फ्रांस में हुए जूनियर विश्व कप हॉकी में मोहम्मद शाहिद ने असाधारण खेल से तहलका मचा दिया था। डेढ़ दशक तक भारतीय हॉकी की पहचान रहे शाहिद को भारतीय हॉकी के उत्थान में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ध्यानचंद निर्विवाद रूप से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन हॉकी ड्रिब्लर रहे। उनकी परंपरा को उनके पुत्र अशोक कुमार ने आगे बढ़ाया। इसी परंपरा को और आगे बढ़ाने वाले मोहम्मद शाहिद का 56 बरस की उम्र में बुधवार को इंतकाल हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।