फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faces Of The Day: यूट्यूब के नए  CEO नील से लेकर 100वां टेस्ट खेलने वाले पुजारा तक, देखें आज के चर्चित चेहरे

Fri, 17 Feb 2023 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Feb 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Faces Of The Day From YouTube new CEO Neal Mohan to Cheteshwar Pujara 100th Test see today famous faces
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala

खबरों की दुनिया में शुक्रवार को भारतीय ही छाए रहे। एक ओर भारतीय मूल के नील मोहन को यूट्यूब का नया सीईओ बनाया गया तो दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर चेतेश्श्वर पुजारा 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय बने। इसके अलावा अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी चर्चा का केंद्र रहीं। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए लाया है खास समाचार, जहां हम आपको दिनभर के चर्चित चेहरों और उसकी वजह से के बारे में बताएंगे...

Faces Of The Day From YouTube new CEO Neal Mohan to Cheteshwar Pujara 100th Test see today famous faces
चेतन शर्मा - फोटो : Amar Ujala

चेतन शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसके बाद वह लगातार विवादों में बने हुए थे। पढ़ें पूरी खबर

Faces Of The Day From YouTube new CEO Neal Mohan to Cheteshwar Pujara 100th Test see today famous faces
नील मोहन - फोटो : Amar Ujala

नील मोहन
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के नए सीईओ होंगे। मोहन सुसान वोजिकी की जगह लेंगे। सुसान वोजिकी नौ साल बाद अपने पद से हट रहीं हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं। लंबे वक्त से वह सुसान वोजिकी के सहयोगी रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Faces Of The Day From YouTube new CEO Neal Mohan to Cheteshwar Pujara 100th Test see today famous faces
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Amar Ujala

चेतेश्वर पुजारा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (17 फरवरी) को शुरू हुआ। यह मैच भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट है। टीम इंडिया ने पुजारा के इस दिन को खास बना दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Faces Of The Day From YouTube new CEO Neal Mohan to Cheteshwar Pujara 100th Test see today famous faces
जॉर्ज सोरोस - फोटो : Amar Ujala

जॉर्ज सोरोस
अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उद्योगपति गौतम अदाणी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजदीकियों पर सवाल उठाया है। सोरोस ने कहा है कि इस घटनाक्रम से भारत के नियामकीय ढांचे पर भी सवाल खड़े होते हैं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed