Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Takes Dig at Opposition, Says 'Naraz Fufa' Should Listen to Bhupen Hazarika's Songs

'भूपेन हजारिका के गीत सुनें नाराज फूफा': पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- शायद उन्हें सद्बुद्धि आ जाए

Sun, 29 Nov 2026 07:19 PM IST
राहुल कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 07:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में उन्हें सच्चा देशभक्त और महान राष्ट्रवादी बताया। इस दौरान उन्होंने असम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तारीफ की और विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी पर 'नाराज फूफा' कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए, शायद उन्हें सद्बुद्धि आ जाए।

विज्ञापन
PM Modi Takes Dig at Opposition, Says 'Naraz Fufa' Should Listen to Bhupen Hazarika's Songs
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भूपेन हजारिका को याद करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त और महान राष्ट्रवादी बताया। साथ ही असम की संस्कृति और कलाकारों की तारीफ की। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश की उपलब्धियों पर कुछ लोग 'नाराज फूफा' की तरह घूमते रहते हैं। ऐसे लोगों को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए। शायद उन्हें सद्बुद्धि आ जाए।

विज्ञापन


भूपेन हजारिका ने अपने गीतों में भारत के सपनों को बुना: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारत की भावनाओं को आवाज दी और अपने गीतों में देश के सपनों को पिरोया। वे असम के महान सपूत थे और एक सच्चे देशभक्त थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार का सौभाग्य है कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भूपेन हजारिका की विरासत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूपेन दा एक कट्टर राष्ट्रवादी और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने हमेशा युवाओं से आह्वान किया कि जब भी देश पर कोई कठिन समय या संकट आए, तो वे मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहें। पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका के साथ अपने खास रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भूपेन दा असम के महान सपूत थे, लेकिन गुजरात के दामाद भी थे। इसलिए जब उन्हें इन कार्यक्रमों का न्योता मिला तो उन्हें अलग ही खुशी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नाराज फूफा' वाले बयान से राहुल गांधी पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भाषा, खानपान और रहन-सहन भले ही अलग-अलग हों, लेकिन विकसित भारत बनाने का संकल्प सभी का एक है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी बातें उन लोगों को पसंद नहीं आतीं, जो आपसी मतभेदों के जरिए सत्ता के सपने देखते हैं। वे भारत को टुकड़ों में देखते हैं और देश की उपलब्धियों पर नाराज 'फूफा' की तरह घूमते रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'मैं कहूंगा कि ऐसे 'नाराज फूफा' को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए। शायद उन्हें सद्बुद्धि आ जाए।'

असम की संस्कृति देखकर दुनिया ने भारत की विविधता को जाना
प्रधानमंत्री मोदी ने असम की सांस्कृतिक ताकत की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि असम की संस्कृति को पूरी दुनिया ने देखा है। जब बोडो समुदाय के कलाकारों ने बागुरुम्बा नृत्य पेश किया तो दुनिया ने भारत की विविधता का शानदार रूप देखा। उन्होंने चाय बागानों के कलाकारों की प्रस्तुति का जिक्र करते हुए कहा कि जब हजारों कलाकारों ने झूमुर नृत्य के रंग बिखेरे तो इससे एक 'चायवाले' को भी बेहद खुशी हुई। पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रस्तुति के जरिए पूरी दुनिया के सामने एक पूरे समुदाय की प्रतिभा आई है। उन्होंने कहा कि असम के अलग-अलग जिलों के कलाकार एक बार फिर उसी उत्साह और उमंग के साथ दिल्ली पहुंचे हैं और अपनी संस्कृति की झलक पेश कर रहे हैं।

उषा मंगेशकर को मिला भूपेन हजारिका की स्मृति में शुरू हुआ पहला पुरस्कार
प्रधानमंत्री ने बताया कि असम सरकार ने डॉ. भूपेन हजारिका की स्मृति में एक नए पुरस्कार की शुरुआत की है। इस पुरस्कार की शुभ शुरुआत उषा मंगेशकर को सम्मानित करके की गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ असम और पूर्वोत्तर का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारत की कला और सामूहिक चेतना का उत्सव है। उन्हें इस बात की खुशी है कि गुवाहाटी से शुरू हुआ भूपेन हजारिका का जन्म शताब्दी समारोह देश की राजधानी दिल्ली में पूरा हो रहा है।


पीएम मोदी ने उस खास पल को भी याद किया, जब 11 हजार कलाकारों ने एक साथ बिहू नृत्य पेश किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता को दिखाते हैं। अलग-अलग भाषा, खानपान और रहन-सहन के बावजूद सभी भारतीय विकसित भारत के एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed