फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : मुंबई में चक्रवात ‘ताउते’ का कहर, भारी बारिश से उखड़े कई पेड़, एयरपोर्ट बंद

Mon, 17 May 2021 06:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 May 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Cyclone tauktae in Mumbai update, cyclone tauktae maharashtra update mumbai weather forecast today on 17 may
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर देखने को मिल रहा है। महानगर में सोमवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने से कई जगह बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए तो कई जगह वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं चक्रवात की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है वहीं कई जगहों पर लोकल ट्रेनों की सेवा भी ठप्प हो गई है। 

Cyclone tauktae in Mumbai update, cyclone tauktae maharashtra update mumbai weather forecast today on 17 may
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : पीटीआई

सोमवार की सुबह चक्रवात के महाराष्ट्र के तट पर पहुंचने और मुंबई के करीब पहुंचने पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा ने पूर्वाह्न 11 बजे से दिन में दो बजे तक संचालन स्थगित करने की घोषणा की। पास के रायगढ़ जिला में ‘रेड अलर्ट’ और मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

Cyclone tauktae in Mumbai update, cyclone tauktae maharashtra update mumbai weather forecast today on 17 may
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : पीटीआई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रायगढ़, पालघर, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरि जिलों में प्रति घंटे 90-100 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने का अनुमान है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय नौसेना सतर्क है। वहीं, महाराष्ट्र के कोंकण में चक्रवाती तूफान ताउते से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyclone tauktae in Mumbai update, cyclone tauktae maharashtra update mumbai weather forecast today on 17 may
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि कोंकण क्षेत्र में चक्रवाती तूफान के कारण काफी पेड़ उखड़ गये हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात का प्रभाव कम होने पर सरकार प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अतिरिक्त टीम और कर्मियों को भेजेगी। पवार ने लोगों को बिना किसी कारण अपने घरों से नहीं निकलने की सलाह दी।

विज्ञापन
Cyclone tauktae in Mumbai update, cyclone tauktae maharashtra update mumbai weather forecast today on 17 may
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के मद्देनजर मुंबई, ठाणे और अन्य तटीय इलाकों में स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक बयान के अनुसार, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिले के तटीय इलाकों के 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें रायगढ़ के 8,380, रत्नागिरि के 3,896 और सिंधुदुर्ग के 144 लोग हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ठाकरे ने मुंबई, ठाणे और निकटवर्ती इलाकों में स्थिति की समीक्षा की और चक्रवात के कारण कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज प्रभावित ना हो, यह सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed