{"_id":"60a225fe8ebc3e77ad69fe14","slug":"most-rare-creature-of-the-world-kangaroo-rat-live-full-life-without-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा विचित्र जीव, जो बिना पानी पिए भी रह सकता है जिंदा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा विचित्र जीव, जो बिना पानी पिए भी रह सकता है जिंदा
धरती पर मौजूद हर जीव की अपनी कुछ खास विशेषताएं हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कई जीव ऐसे हैं, जो बिना कुछ खाए कई सालों तक जिंदा रह सकते हैं, तो वहीं कुछ जीव ऐसे हैं, जो लंबे समय तक बिना पानी पिए रह सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे विचित्र जीव के बारे में बताएंगे, जो जिंदगीभर बिना पानी के जिंदा रह सकता है।
2 of 5
कंगारू रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'कंगारू रैट' नामक ये जीव उत्तरी अमेरिका के रेगिस्तानों में मिलता है। इस जीव की टांगें और पूंछ आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कंगारू से मिलती-जुलती है। कंगारू रैट के गालों के बाहर की ओर थैलियों होती हैं, जिसमें ये अपने खाने का सामान लाता है। इस जीव की थैली और हरकत के कारण कंगारू की तरह माना जाता है। इतना ही नहीं ये जीव कंगारू की तरह लंबी छलांग लगाने में भी माहिर है।
3 of 5
कंगारू रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
कगारू रैट रेगिस्तानी जीवन का एक खास हिस्सा होता है। आपको बता दें कि ये जीव बिल्कुल पानी नहीं पीता है, लेकिन शरीर में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण दूसरे जानवर इसे खा जाते हैं। कंगारू रैट भागने में भी काफी तेज होता है। ये सेकंड भर में 6 मीटर की दूरी पार कर लेता है। दुश्मनों से बचाव करते समय ये जीव खूब तेजी से भागता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगारू रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगारू रैट की पूंछ 20 सेमीमीटर की होती है और शरीर करीब 18 सेंटीमीटर, यानी पूरी लंबाई करीब 38 सेंटीमीटर होती है। इस जीव का आगे का पैर छोटा, सिर बड़ा और आंखें छोटी होती हैं। इस जीव के ऊपर के बाल पीले या भूरे होते हैं और नीचे के सफेद। कंगारू रैट के पैर शरीर के अन्य अंगों की तुलना में कहीं ज्यादा बड़े होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगारू रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे रेगिस्तान में तो कम पानी से जरूरत पूरा करने वाले जीव-जंतु और पेड़-पौधे बचे रहते हैं, लेकिन कंगारू रैट बिल्कुल पानी नहीं पीता है। ये अपनी पानी की जरूरत को रेगिस्तान में उगने वाले पेड़-पौधों की जड़ों को खाकर पूरी कर लेता है। इस जीव का गुर्दा इतना मजबूत और अच्छा होता है कि केवल नमी से ही शरीर के पानी की जरूरत को पूरा कर लेता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।