बच्चों के एग्जाम्स खत्म हो रहे हैं और गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आ रही हैं। अब आप अपनी फेमिली को कम खर्च में किसी पर्यटन स्थल की सैर कराना चाहते हैं तो देश के इन स्थानों में जा सकते हैं।
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
1- कसोलः हिमाचल प्रदेश के पार्वती पहाड़ी पर बसा गांव है कसोल। यहां पर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के साथ कई चीजें देख सकते हैं। दिल्ली से हिमाचल रोडवेज की बस सेवा भी यहां के लिए उपलब्ध है। यहां पर रहना खाना भी अन्य जगहों की तुलना में सस्ता है।
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
2-पोंडिचेरीः अगर बीच वाले खूबसूरत शहरों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए पोंडिचेरी बढ़िया रहेगा। यहां पर मौजूद अरविंदो आश्रम के धर्मशाला में मुफ्त में ठहर कर घूमने का आनंद ले सकते हैं। इस आश्रम में शाकाहारी भोजन भी आपको मिल सकता है।
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
3- कोडईकनल: यह तमिलनाडु एक शहर है जहां का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है। यहां पर घूमने के खर्च की बात करें तो यहां 200 रुपए में ठहरने के लिए एक कमरा मिल जाएगा और 20 रुपए प्लेट फ्राइड चिकन भी मिल जाएगा। यहां पर ट्रेन और बस दोनों साधनों से पहुंचा जा सकता है।
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
4-गोवा: अपने देश में मौजमस्ती के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक गोवा भी है। यहां भी लोग कम खर्च में घूम लेते थे लेकिन अब गोवा सरकार वीआईपी होटलों पर विलासिता टैक्स बढ़ाने जा रही जो यहां जाने वाले सैलानियों लिए कुछ महंगा पड़ सकता है।