हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
6 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
जापान में आज होगी QUAD देशों की अहम बैठक, चीन को घेरने पर बनेगी रणनीति
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को घेरने के मकसद से चतुष्कोणीय गठबंधन देश (क्वाड) के विदेश मंत्री आज (6 अक्तूबर) जापान के टोक्यो शहर में कूटनीतिक वार्ता करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बिहार चुनाव: भाजपा और जदयू आज कर सकती हैं सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे पर शनिवार को ही मुहर लग गई। इसके बावजूद दोनों दल संयुक्त रूप से सीट बंटवारे की घोषणा नहीं कर पा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपीः निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, दिन भर बिजली को तरसे लोग
निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने सोमवार पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान फॉल्ट की मरम्मत सहित उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े कामकाज प्रभावित रहे। यहां तक कि ऊर्जा मंत्री के आवास सहित कई इलाकों में बिजली संकट रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी के संपर्क में आए थे कोरोना संक्रमित विधायक से मिले सीएम और मंत्री, मचा हड़कंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में हिमाचल सरकार से बड़ी चूक हो गई है। बीते 3 अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए आए पीएम मोदी के संपर्क में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया कोरोना पॉजिटिव आए कुल्लू के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के प्राइमरी कांटेक्ट में थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर