फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: RCB की हार के बावजूद विराट कोहली ने बनाया कीर्तिमान, टी-20 में पूरे किए 9000 रन

Tue, 06 Oct 2020 07:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Despite RCB defeat, Virat Kohli holds the record, completed 9000 runs in T20
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। दुबई में खेले गए मुकाबले में टीम को 59 रनो के अंतर से शिकस्त मिली। इस मुकाबले में विराट को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका। हार के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया।

IPL 2020: Despite RCB defeat, Virat Kohli holds the record, completed 9000 runs in T20
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

विराट ने दिल्ली के खिलाफ 10 रन बनाते ही टी-20 में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय जबकि कुल सातवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत की ओर से 82 टी-20 में 50.80 की औसत से 2794 रन बनाए हैं।

IPL 2020: Despite RCB defeat, Virat Kohli holds the record, completed 9000 runs in T20
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter@IPL

टी-20 में सर्वाधिक रन के मामले में फिलहाल वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल 13296 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। वहीं विराट से ऊपर कीरोन पोलार्ड (10370 रन), शोएब मलिक (9926 रन), ब्रेंडन मैकुलम (9922 रन), डेविड वार्नर (9451 रन), आरोन फिंच (9148 रन) मौजूद हैं. भारतीय खिलाड़ियों में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा (8818 रन, 333 मैच) को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी 182 रन की दरकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Despite RCB defeat, Virat Kohli holds the record, completed 9000 runs in T20
विराट कोहली - फोटो : PTI

बता दें कि दिल्ली के खिलाफ इस मैच में विराट ने बैंगलोर की तरफ से सर्वाधिक 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले पिछले मैच में विराट ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक अपने नाम किया था। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली आईपीएल के भी सर्वाधिक रन स्कोरर हैं। उन्होंने 182 मैच में अब तक 5545 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed