Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ys-sharmila-stopped-from-visiting-yelahanka-family-palace-ahead-of-daughters-wedding-by-police

येलहंका: पारिवारिक संपत्ति में जाना चाहती थीं शर्मिला, कांग्रेस नेता को पुलिस ने रोका; आखिर क्या है विवाद?

Mon, 23 Nov 2026 02:00 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 02:00 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को रविवार को बंगलूरू में येलहंका स्थित पारिवारिक महल जाने से पुलिस ने रोक दिया। वह अपनी मां वाईएस विजयम्मा, बेटे राजा रेड्डी और बहू प्रिया अतलुरी के साथ वहां पहुंची थीं। अदालत ने संपत्ति पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में शर्मिला और उनके प्रतिनिधियों को परिसर में प्रवेश करने से रोकने का अंतरिम आदेश दिया था।

विज्ञापन
ys-sharmila-stopped-from-visiting-yelahanka-family-palace-ahead-of-daughters-wedding-by-police
जगन और शर्मिला के बीच संपत्ति विवाद बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को रविवार को बंगलूरू में येलहंका स्थित पारिवारिक संपत्ति पर जाने से पुलिस ने रोक दिया। वह अपनी मां वाईएस विजयम्मा, बेटे राजा रेड्डी और बहू प्रिया अतलुरी के साथ बंगलूरू पहुंची थीं। पुलिस ने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें विवादित संपत्ति की ओर जाने की अनुमति नहीं दी। शर्मिला शाम को बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंची थीं। उनके एक सहयोगी के मुताबिक, एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद पुलिस ने उन्हें येलहंका जाने से रोक दिया और अदालत के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


शर्मिला ने पुलिस से पूछा- काफिले को क्यों रोका?
पुलिस ने एयर फोर्स क्रॉस के पास उनके काफिले को रोक लिया। इसके बाद वाहनों को येलहंका जाने वाले रास्ते से हटाकर बंगलूरू शहर की ओर मोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिनमें पुलिसकर्मी शर्मिला को आगे जाने से रोकते और वह उनसे बहस करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शर्मिला ने पुलिस से सवाल किया कि उन्हें अपने पारिवारिक आवास पर जाने से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि महल जाने में कुछ गलत नहीं है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद वह शहर के एक निजी होटल चली गईं। शर्मिला के बंगलूरू पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट और येलहंका में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

बेटी की शादी को लेकर भी विवाद
येलहंका स्थित पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद उस समय बढ़ा, जब शर्मिला के भाई और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उनकी बेटी वाईएस अंजलि रेड्डी की शादी वहां आयोजित करने पर आपत्ति जताई। अंजलि रेड्डी की शादी एनआरआई डॉक्टर सोमाला रघुरामी रेड्डी से 25 नवंबर को होनी है। जगन ने नौ अक्तूबर को लिखे पत्र में शर्मिला को अपनी आपत्ति बताई थी।

जगन मोहन ने कहा था कि बड़े स्तर पर शादी आयोजित करने से बड़ी संख्या में मेहमान, कैटरिंग स्टाफ, सजावट करने वाले, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर और इवेंट मैनेजमेंट टीम के सदस्यों की आवाजाही होगी। विवाद के बाद शर्मिला ने शादी का आयोजन स्थल बदलने का एलान किया था।

शर्मिला ने कहा था कि वह अपने भाई के साथ अनावश्यक टकराव से बचना चाहती हैं और शादी बिना किसी बाधा के संपन्न कराना चाहती हैं। इसके बावजूद शादी से जुड़ी तैयारियों के सिलसिले में शर्मिला और उनका परिवार रविवार को येलहंका में स्थित संपत्ति पर जाना चाहता था।

सिलिकॉन बिल्डर्स ने अदालत में दायर की याचिका
शर्मिला को संपत्ति में प्रवेश करने से रोकने के लिए जगन ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बंगलूरू ग्रामीण जिले के देवनहल्ली की स्थानीय अदालत का रुख किया था। यह याचिका सिलिकॉन बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर की गई थी। इस कंपनी में जगन की पत्नी वाईएस भारती रेड्डी निदेशक रह चुकी हैं।

कंपनी ने अपनी याचिका में दावा किया कि उसने एक मार्च 2007 को जगन की सास ईसी सुगुनम्मा से लीज समझौते के तहत महल लिया था। इसके बाद 27 अगस्त 2026 को सुगुनम्मा की बेटी वाईएस भारती रेड्डी और उनके बच्चों के पक्ष में गिफ्ट डीड भी पंजीकृत कराए गए।

कंपनी ने अदालत में शर्मिला पर लगाए क्या आरोप?
कंपनी का आरोप है कि शर्मिला को पहले संपत्ति के परिसर में बने गेस्ट हाउस में अस्थायी रूप से रहने की अनुमति दी गई थी। लेकिन बाद में वह सजावट के काम के बहाने तीसरे पक्ष के लोगों को परिसर में भेजकर कंपनी के कब्जे में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रही थीं।


कंपनी ने आशंका जताई कि इस तरह की गतिविधियों से संपत्ति की दीवारों, सीमाओं, बाड़, खेती के पौधों, फलदार पेड़ों, इमारतों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है। उसने अदालत से विवाद का निपटारा होने तक अपने कब्जे की सुरक्षा की मांग की।

19 दिसंबर तक लागू रहेगा अदालत का आदेश
मामले की सुनवाई के बाद देवनहल्ली के वरिष्ठ सिविल जज की अदालत ने शनिवार, 21 नवंबर को शर्मिला के खिलाफ अंतरिम निषेधाज्ञा जारी की। आदेश में शर्मिला और उनके प्रतिनिधियों को येलहंका स्थित महल में प्रवेश करने तथा बेंगलुरु की इस संपत्ति के संबंध में किसी भी तरह की बाधा या हस्तक्षेप करने से रोका गया है। अदालत का यह अंतरिम आदेश अगली सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed