फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 News: BJP and JDU can make formal announcement of seat sharing today

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू 122 और भाजपा 121 सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी

Tue, 06 Oct 2020 08:36 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 06 Oct 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 News: BJP and JDU can make formal announcement of seat sharing today
Bihar Chief Minister Nitish Kumar - फोटो : ANI

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे का औपचारिक एलान मंगलवार को हो गया। दोनों दलों ने आज शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर इसकी घोषणा की। इसके बाद भाजपा ने सीटों की सूची भी जारी कर दी। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बैठक हुई। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, सुशील मोदी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


भाजपा ने जारी की सीटों की सूची
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राजग की भाजपा के खाते में मिली विधानसभा सीटों की सूची जारी की। यहां देखें पूरी सूची...
 


भाजपा-जदयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें:-

  • भाजपा-जदयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही माथापच्ची के बाद आखिरकार सबकुछ तय हो गया है। भाजपा-जदयू की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह तय हो गया है कि जदयू 122 सीटों पर और भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जीतनराम मांझी की पार्टी हम सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • जदयू और 'हम' मिलकर 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • वीआईपी से भाजपा की बातचीत चल रही है।
  • नीतीश कुमार ने कहा कि हम मिलकर काम करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
  • उम्मीदवारों का निर्णय हो चुका है, जल्द नामों का एलान करेंगे।
  • नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा काम बिहार की जनता की सेवा करना है। हमारे बारे में कौन क्या बोल रहा इससे फर्क नहीं पड़ता।
  • रामविलास की पार्टी लोजपा के अलग होने की बात पर नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान भाजपा-जदयू की मदद से राज्यसभा पहुंचे।
  • सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना नेता घोषित किया है, जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करेगा वहीं एनडीए में रहेगा।
  • नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे मन में कोई गलतफहमी नहीं है। बिहार को आगे बढ़ाना है, यही हमारा लक्ष्य है। 
  • नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टी खास तौर से आरजेडी पर जमकर निशाना साधा, कहा कि आरजेडी के शासन काल में कोई काम नहीं हुआ। 
  • बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हमें पता चला है कि बिहार में कुछ निर्दलीय उम्मीदवार और दर्जनों पार्टियां सीएम या पीएम की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर, हम चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखेंगे कि भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं और केवल ये चार पार्टियां ही प्रधानमंत्री की तस्वीरों का उपयोग कर सकते हैं। अगर कोई और इसका इस्तेमाल करता है तो चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है।
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि लोजपा केंद्र में हमारी सहयोगी पार्टी है और हम इसके संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर किसी के मन में कोई शंका नहीं रहनी चाहिए कि बिहार में राजग के नेता नीतीश कुमार हैं। 
  • चुनाव बाद की स्थिति को लेकर एक सवाल के जवाब में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 'हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री होंगे। चाहे किसी पार्टी को चुनाव में कितनी भी सीटें मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'

बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष लोजपा में शामिल

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह दिल्ली में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की उपस्थिति में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, नीतीश बिहार में एनडीए के नेता
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में 'गठबंधन' की सभी बातें हो रही हैं। भाजपा राज्य में उनके नेतृत्व को स्वीकार करती है। जो कोई भी नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को स्वीकार करता है, वह एनडीए गठबंधन का हिस्सा होगा। 

कई सीटों पर अपने-अपने दावे
जदयू सूत्रों के मुताबिक, सीटों की संख्या पर कोई समस्या नहीं है। तीन दिन पहले ही सहमति बन गई है कि जदयू 122 तो भाजपा 121 सीटों पर लड़ेगी। पेच सीटें चिन्हित करने पर फंसा हुआ है। बीते विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे।

ऐसे में कई सीटें ऐसी हैं जिन पर कोई अपनी दावेदारी नहीं छोड़ना चाहता। इसके अलावा जदयू उन सीटों को भी हासिल करना चाहती है जिन सीटों के राजद विधायकों ने हाल ही में पाला बदला था। भाजपा इन सीटों पर अपनी दावेदारी जता रही है।

चुनाव चिन्ह का गुपचुप बंटवारा
ऐसी कुछ सीटों पर सोमवार को भी लगातार माथापच्ची हुई, मगर खबर लिखे जाने तक इन पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया। यही कारण है कि जदयू ने जहां आधिकारिक घोषणा किए बगैर पहले चरण की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को अपने चुनाव चिन्ह दे दिए, वहीं भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों को फोन पर सूचना दे दी है कि किन्हें कहां से लड़ना है। पहले चरण के नामांकन का समय बीतता जा रहा है, इसलिए दोनों दलों की बेचैनी भी बढ़ रही है।

लोजपा-भाजपा की सरकार बनेगीः चिराग
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को खुला पत्र लिख कर एक बार फिर जदयू पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोजपा और भाजपा की सरकार बनेगी। लोजपा के सभी विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।

चिराग ने कहा कि यह निर्णायक क्षण है। जदयू प्रत्याशियों को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चों को पलायन पर मजबूर करेगा। आज राष्ट्रहित और बिहार हित में सही फैसला लेने का निर्णय है। बिहार और बिहारवासियों के हित के फैसले को लेकर उनके बीच जाऊंगा। चिराग ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा दिया। चिराग ने पत्र में अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जाहिर की।

उधर, राजद- कांग्रेस के बीच भी माथापच्ची
राजद ने भी पहले चरण की अपनी सीटों के लिए उम्मीदवारों को गुपचुप ही चुनाव चिन्ह थमा दिया है। सोमवार को दिन भर चली राजद संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद शाम तक 28 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांट दिए गए। इनमें पार्टी के 6 बड़े नेताओं के बेटे- बेटियों को उम्मीदवार बनाया गया है।

राजद में भी कांग्रेस के साथ कुछ सीटों को लेकर माथापच्ची जारी है। यही वजह है कि अब तक उसने भी अपने उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस ने अब तक 46 सीटें तय की हैं। इनमें पहले चरण के वर्तमान विधायक और कई उम्मीदवार हैं।

राजद में छह बड़े नेताओ के बेटे-बेटियों को टिकट

राजद ने जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है, उनमें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को रामगढ़, शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी को शाहपुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे ऋषि सिंह को ओबरा से और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश को तारापुर व भाई विजय प्रकाश को चकाई से उम्मीदवार बनाया गया है।

हालांकि राजद ने भी औपचारिक तौर पर एक भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। राजद और कांग्रेस के बीच कुछ सीटों पर एक्सचेंज को लेकर संवाद जारी है और मंगलवार तक बातचीत के जरिए सुलझ जाने के आसार हैं। बसपा से आये भरत बिंद को भी भभुआ से प्रत्याशी बनाया गया है।

जदयू में ददन आउट, शिक्षा मंत्री की सीट बदली
जदयू ने अपने डुमरांव के विधायक ददन पहलवान का टिकट काट दिया है। पहले चरण में सात सीटों पर नए उम्मीदवार बनाये गये हैं। पहले चरण में 71 सीटों में 36 पर जदयू के उम्मीदवार होंगे। राजद से आये विधायक जयवर्द्धन यादव और कांग्रेस से आये विधायक सुदर्शन कुमार को उम्मीदवार बनाया है। टिकट बाटने में अति पिछड़ों को तरजीह दी गयी है।

वीआईपी ने थामा राजग का दामन
विपक्षी महागठबंधन से नाता तोड़ने वाली वीआईपी सोमवार को राजग में शामिल हो गई। जदयू जहां अपने कोटे से हम को पांच से सात तो भाजपा वीआईपी को अपने कोटे से तीन से पांच सीटें देगी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि सीटों की संख्या तय होने के बाद सोमवार को वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने राजग का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed