आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना-बाढ़ संकट के बीच आठ सीटों पर उपचुनाव टले, नई तारीखों पर चर्चा आज
देश में कोरोना संकट और बाढ़ के हालात को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने आठ सीटों पर उपचुनावों को फिलहाल टालने का फैसला लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर का भूमि पूजन रोकने के लिए याचिका, ट्रस्ट के साथ केंद्र सरकार को भी बनाया पक्षकार
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन पर रोक लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लेटर पिटीशन भेजी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र में देर रात तो जम्मू-कश्मीर में सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके
महराष्ट्र के पालघर में देर रात 12.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 आंकी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत-नेपाल सीमा पर फिर विवाद, भारतीय अधिकारियों को देख नेपाली नागरिकों ने दिखाए तेवर
नेपाल सीमा पर विवादित भूमि पर नेपाल की ओर से किए गए अतिक्रमण स्थल के समीप नेपाल के अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए भारतीय अधिकारियों के पहुंचते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर