फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: झारखंड में शुक्रवार को 314 नए मामले, अब तक 76 की मौत

Sat, 25 Jul 2020 12:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Jul 2020 12:25 AM IST
खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9615 नए मामले सामने आए और 278 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,57,117 हो गई है।
  • कर्नाटक में आज कोरोना के 5007 नए मामले सामने आए और 110 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 85870 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 6785 नए मामले सामने आए और 88 लोगों की जान चली गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,99,749 हो गई है।
  • आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8147 नए मामले और 49 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 80858 हो गई है।
  • एयर मार्शल विवेक राम चौधरी पश्चिमी वायु कमान के नए प्रमुख नियुक्त किए गए
  • देश में पिछले 24 घंटे में 49,310 नए मामले सामने आए हैं और 740 लोगों की मौत हुई है।
  • देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 12,87,945 हो गई है। अब तक 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Breaking News And Covid19 Live Updates 24th July 2020
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

09:24 PM, 24-Jul-2020
झारखंड में शुक्रवार को 314 नए मामले, अब तक 76 की मौत
झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 314 नए मामले सामने आए वहीं 7 लोगों की मौत हो गई। नए आंकड़े के अनुसार राज्य में संक्रमितों की संख्या 7564 हो गई। जिनमें 76 मौतें और 3354 स्वस्थ लोग शामिल हैं: झारखंड सरकार

100 वर्षीय बुजुर्ग महिला हलम्मा ने दी कोरोना को मात
कर्नाटक में बेल्लारी जिले के हुविना हदगाली शहर की एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला हलम्मा ने कोरोना को हरा दिया। बुजुर्ग महिला अब बीमारी से उबर चुकी है। अब इसके लिए वह डॉक्टरों की खूब प्रशंसा कर रही है। हलम्मा ने कहा कि डॉक्टरों ने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया और अब मैं स्वस्थ हूं। बता दें कि उसके बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी।

दुनिया में कोरोना से सबसे कम संक्रमण व मृत्यु दर वाले देशों में भारत- हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे कम संक्रमण और मृत्यु दर वाले देशों में से एक है तथा यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के ठीक होने की दर 63.45 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.3 प्रतिशत है।

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,068 नए मामले, 26 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1068 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या  53,631 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 2,283 हो गया है।

तेलंगाना में आज 1640 नए मामले, आठ लोगों की मौत
तेलंगाना में आज कोरोना संक्रमण के 1640 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 52.466 हो गई है, जिनमें 40334 लोग ठीक हो चुके हैं और 455 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को आईसीएमआर के हाई-थ्रूपुट लैब्स का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, कोलकाता और मुंबई में आईसीएमआर के हाई-थ्रूपुट लैब्स का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे भी इस वर्चुअल इवेंट में हिस्सा लेंगे।

राजस्थान में आज 958 नए मामले, आठ की गई जान
राजस्थान में आज 8:30 बजे तक कोरोना के 958 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की जान चली गई। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 34178 हो गई है, जिनमें 9029 मामले सक्रिय हैं और 602 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में 41 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की 1876 हो गई है।
09:17 PM, 24-Jul-2020
दिल्ली में आज कोरोना के 1025 नए मामले, 32 लोगों की मौत
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 1025 नए मामले सामने आए, 1866 मरीज ठीक हुए और 32 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,389 है। 1,10,931 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 3777 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पश्चिम बंगाल में 2216 नए मामले, 35 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना संक्रमण के 2216 नए मामले सामने आए और 35 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य कुल संक्रमितों की संख्या 53973 हो गई है। इनमें 19,154 मामले सक्रिय हैं, 33,529 लोग ठीक हो चुके हैं और  1,290 लोगों की अब तक मौत हुई है। 

भोपालः लॉकडाउन के दौरान बैंक भी रहेंगे बंद
भोपाल में आज से शुरू हुए लॉकडाउन के दौरान बैंक भी बंद रहेंगे। बता दें कि भोपाल में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 10 दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया। लॉकडाउन आज यानी 24 जुलाई की शाम से शुरू होगा जो 3 अगस्त की शाम तक रहेगा।

विज्ञापन
09:14 PM, 24-Jul-2020
तमिलनाडु के अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया 
स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामान रखनेवाले ब्लॉक में शुक्रवार आग लग गई लेकिन अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारी ने बताया कि क्रिस्टल ब्लॉक में बिजली की तार में कुछ खामी की वजह से आग लगी थी। अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों ने करीब दो घंटे की कोशिश के बाद आग बुझा लिया। उन्होंने बताया कि तीन दमकलकर्मियों को सांस संबंधी दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
09:03 PM, 24-Jul-2020

मुंबई में 1062 नए मामले और 54 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1062 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 1158 लोग ठीक हुए। इसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,06,891 हो गई है। इनमें 78,260 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5981 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।  
09:00 PM, 24-Jul-2020

नौ राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक

कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में नौ राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, झारखंड और यूपी के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की गई: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
08:52 PM, 24-Jul-2020
महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9615 नए मामले, 278 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9615 नए मामले सामने आए और 278 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,57,117 हो गई है। इनमें 1,99,967 लोग ठीक हो चुके हैं और 13132 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:35 PM, 24-Jul-2020

बिहार में बाढ़ के कारण 9,60,831 लोग प्रभावित हुए हैं

बिहार में बाढ़ के कारण 9,60,831 लोग प्रभावित हुए हैं और 12,023 लोग आश्रय गृहों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल/ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 22 टीमों को राज्य में तैनात किया गया है: बिहार सरकार
08:25 PM, 24-Jul-2020

मुंबई के धारावी में आज छह नए मामले

मुंबई के धारावी में आज छह नए मामले सामने आए, जिससे धारावी में कुल मामलों की संख्या 2,519 हो गई, जिनमें 2,141 ठीक और 128 सक्रिय मामले शामिल हैं।

नदी में फंस गई दो लड़कियों को बचाया
मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा जिले में पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर बेलखेड़ी गांव के एक नदी में फंस गई दो लड़कियों को बचाया। दोनों लड़की सेल्फी क्लिक करने नदी में गई और अचानक पानी का स्तर बढ़ने के बाद दोनों फंस गई। 
 
 
08:13 PM, 24-Jul-2020
गोवा में आज रिकॉर्ड 190 नए मामले
गोवा में आज रिकॉर्ड 190 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4540 हो गई है। इनमें से 1646 मामले सक्रिय हैं और 2865 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उत्तराखंड में आज 272 नए मामले
उत्तराखंड में आज 272 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 5717 हो गई है, जिनमें 2176 मामले सक्रिय हैं और 62 लोगों की मौत हो चुकी है। 

24 नवंबर तक बढ़ी घरेलू उड़ानों में किराए की सीमा
घरेलू उड़ानों के किराए पर लगाई गई सीमा अब 24 नवंबर तक लागू रहेगी। डीजीसीए ने आज इसको लेकर निर्देश जारी किए।
08:03 PM, 24-Jul-2020

हरियाणा में आज संक्रमण के 780 नए मामले

हरियाणा में आज संक्रमण के 780 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 29,755 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6420 है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 382 हो गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed