हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
14 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना संकट के बीच आज से होगा मानसून सत्र का आगाज, संसद पूरी तरह तैयार
कोरोना वायरस संकट के बीच सोमवार से शुरू होने वाले 18 दिवसीय मानसून सत्र के लिए संसद पूरी तरह तैयार है। इस बार सत्र के आयोजन में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। भारतीय इतिहास में पहली बार लोकसभा के सांसद राज्यसभा में और राज्यसभा के सांसद लोकसभा में बैठेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राजकीय सम्मान के साथ आज होगा रघुवंश प्रसाद का अंतिम संस्कार , पैतृक गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई
दिग्गज जमीनी नेता, राजनीति के अजातशत्रु और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (74) का रविवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली हिंसा: UAPA के तहत उमर खालिद गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद की गई कार्रवाई
दिल्ली हिंसा मामले में यूएपीए (UAPA) के तहत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद को गिरफ्तार किया है। खालिद पर आरोप है कि उसने पूर्वोत्तर दिल्ली की हिंसा में सहयोग किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Weather Update: अगले 24 घंटे में नई मानसूनी हवाओं के आसार, पांच दिन तक यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक पूर्वी उतर प्रदेश समेत देश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी तरह निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे के दौरान नई मानसूनी हवा चल सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर