फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2020: नई महिंद्रा थार एसयूवी से लेकर सुपरकार अवंती तक, ये हैं हिंदी नाम वाली मशहूर गाड़ियां

Mon, 14 Sep 2020 01:25 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Sep 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2020 car bike motorcycle scooter Vehicles name in hindi language in automobile Industry
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। बीते दशकों को दौरान हिंदी का बाजार काफी बड़ा हुआ है। विज्ञापन हो या जनसंचार का कोई भी माध्यम हिंदा का प्रभाव हर जगह दिखाई देता है। भारतीय लोगों की चेतना में हिंदी भाषा का स्थान विशिष्ट है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऑटोमोबाइल सेक्टर में हिंदी भाषा का इस्तेमाल कैसे हुआ है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऐसे कई वाहन पेश किए जाते रहे हैं जिनका नाम हिंदी में है। अगर आप बाइक्स और कार के दिवाने हैं तो जाहिर है आपके दिमाग में अलग-अलग कंपनियों के मॉडल्स की लंबी सूची होगी। लेकिन इस सूची में शायद ही ऐसे नाम निकलें जो हिन्दी में हों। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ मशहूर मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Hindi Diwas 2020 car bike motorcycle scooter Vehicles name in hindi language in automobile Industry
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Representation Only
Mahindra Thar
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की नई जेनरेशन वाली 2020 Thar भारतीय बाजार में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी अपनी इस नई ऑफ-रोडिंग गाड़ी को भारत में 15 अगस्त को पेश किया था, लेकिन इसकी बुकिंग और कीमतों की घोषणा 2 अक्टूबर 2020 को होनी है। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। 
Hindi Diwas 2020 car bike motorcycle scooter Vehicles name in hindi language in automobile Industry
Mahindra CJ3A - फोटो : Instagram/ @pangare_jeep
CJ3A महिंद्रा की पहली गाड़ी थी। कंपनी ने इसे साल 1949 में लॉन्च किया था। इसकी कार का डिजाइन सभी Thar के बेसिक मॉडल में आपको मिलता है। उस समय यह जीप से इंस्पायर्ड ऑफ रोडर थी। यह गाड़ी लॉन्च होते ही भारत में लोकप्रिय हो गई। दरअसल उस समय देश के लगभग सभी इलाकों में सड़कों का काफी बुरा हाल था, जिसके कारण इसका ऑफ रोडिंग फीचर लोगों के लिए वरदान बन गया। यह कार बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2020 car bike motorcycle scooter Vehicles name in hindi language in automobile Industry
Mahindra Thar - फोटो : For Representation Only
साल 2010 में कंपनी ने नई जेनरेशन वाली थार को लॉन्च किया था। इस सीरीज में यह कंपनी की सबसे अलग गाड़ी थी, जिसके डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया था। कंपनी की तरफ से इसकी री-ब्रांडिंग की गई, जिसे ग्राहकों को शानदार साथ मिला। भारतीय बाजार में इसका केवल Maruti Gypsy से मुकाबला था। हालांकि, Maruti Gypsy की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका पेट्रोल इंजन था। जबकि, Mahindra Thar केवल डीजल कार में उपलब्ध थी। कंपनी ने साल 2015 में थार के सेफ्टी फीचर्स में और सुधार किया। इसके बाद साल 2019 में कंपनी ने Thar 700 एडिशन को भारत में लॉन्च किया। थार के अर्थ पर गौर करें तो यह एक छोटा सूखा मैदान झेलम तथा सिंधु नदियों और लवण पर्वतमाला द्वारा बनाए गए त्रिभुज के मध्य में पाकिस्तान पंजाब में स्थित है, यह थार मरूस्थल कहलाता है। उत्तरी-पूर्वी पाकिस्तान से सटा हुआ भारत के पश्चिम में थार का मरुस्थल है।  
विज्ञापन
Hindi Diwas 2020 car bike motorcycle scooter Vehicles name in hindi language in automobile Industry
Royal Enfield Himalayan 2020 in Snow - फोटो : royal enfield
Royal Enfield Himalayan
Royal Enfield Himalayan (रॉयल एनफील्ड हिमालयन) रॉयल एनफील्ड की एकमात्र ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल है। पहाड़ों में एडवेंचर यात्रा को शौकीन इस बाइक का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। भारतीय एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल हिमालयन को रॉयल एनफील्ड ने फरवरी 2015 में पहली बार प्रदर्शित किया था और इसे 2016 की शुरुआत में लॉन्च किया गया। कंपनी ने इसे बीएस6 इंजन के साथ अपडेट कर दिया है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन एक कम्यूटर बाइक है और भारत में 3 वेरिएंट में उपलब्ध है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed