फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इजरायल से भारत आया बेबी मोशे, जानें 26/11 की रात उसके साथ हुआ था क्या 

Tue, 16 Jan 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 16 Jan 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
baby moshe visit mumbai nariman house who mother-father died in 26/11 terror attacks

26/11 आतंकी हमले में मां-बाप का साया खो देने वाला 'बेबी मोशे' मंगलवार को मुंबई पहुंचा। करीब 10 साल बाद भारत आए मोशे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायल दौरे के दौरान भारत आने का न्योता दिया था। मोशे का बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया और उसके साथ उसके दादा और नैनी सैंड्रा सैमुअल भी मौजूद थीं।

baby moshe visit mumbai nariman house who mother-father died in 26/11 terror attacks
भारत आते ही मोशे ने कहा कि वह यहां आकर बेहद खुश है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक मोशे नरीमन हाउस जाएगा, साथ ही वह गेट वे ऑफ इंडिया भी जाएगा। नरीमन हाउस में मोशे के स्वागत के लिए बड़ी तैयारियां की गई है, जिनमें इजारयली डिश भी बनाई गई है।
baby moshe visit mumbai nariman house who mother-father died in 26/11 terror attacks

बता दें कि मोश अपने परिवार का इकलौता ‌सदस्य था जो 26/11 को मुंबई में हुए हमले की रात जिंदा बच गया था। उस मौत के मंजर की कहानी मोशे की आया सैंड्रा सैमुअल ने बयां की। सैंड्रा ने बताया कि वे हालात मोशे के जीवन के सबसे खौफनाक पल थे, क्योंकि वह मौत के मुंह से बच निकलने में सफल रहा था। जब आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया, तो उन्होंने नरीमन हाउस को भी अपना निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
baby moshe visit mumbai nariman house who mother-father died in 26/11 terror attacks

सैंड्रा ने बताया कि मोशे इस वक्त दो साल का था और गोलियों की गूंज के बीच उसके रोने की आवाज दब रही थी। उन्होंने बताया कि वह हर बुधवार अपने दोनों बेटों से मिलने जाती थी, लेकिन वह उस रात वहां नहीं गई। 

विज्ञापन
baby moshe visit mumbai nariman house who mother-father died in 26/11 terror attacks

दरअसल, आतंकियों ने चबाड हाउस के नाम से चर्चित नरीमन हाउस में मोशे के पिता और निदेशक रब्बी गेव्रिएल और रिवका होल्ट्जबर्ग व छह अन्य लोगों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस दौरान सैंड्रा मेथुअल्स नाम की महिला ने बड़ी बहादुरी से मोशे को बचाया था और इसी वजह से इजरायल सरकार ने नियमों को दरकिनार करके सैंड्रा को वहां की नागरिकता दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed