फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरब की तरफ जाने वाली ट्रेनें अभी से रिग्रेट, वेटिंग दोहरे शतक के पार

Thu, 12 Jul 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
attention please : How to go home in Diwali, Chhath

त्योहार के सीजन में सबसे ज्यादा मारामारी रेलवे स्टेशन पर ही होती है। हर व्यक्ति ट्रेन में सफर करने के लिए कन्फर्म टिकट चाहता है। लेकिन जैसे ही बीते बुधवार को 120 दिन यानी पूरे चार महीने पहले ट्रेन रिजर्वेशन की खिड़की खुली तो चंद मिनटों में ही सभी ट्रेनों में वेटिंग या वेटिंग की सीमा भी समाप्त दिखने लगी है।



अबकी बार 7 नवंबर को दिवाली है और इसके 6 दिन बाद छठ है लेकिन ये क्या रेलवे में अभी से सीटों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। तय समय की तो बात छोड़िए आपको सीट ही मिल जाए यही बहुत है। अब देखना होगा इस बार रेलवे दिवाली, छठ को लेकर क्या खास इंतजाम करता है।
 

इस वक्त हर गाड़ी में वेटिंग मिलेगा

attention please : How to go home in Diwali, Chhath

छठ के मौके पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ कोई नई बात नहीं है, लेकिन बुधवार को जब आगामी 8 नवंबर के टिकट के लिए 120 दिन पहले खिड़की खुली तो काउंटर से कुछ ऐसा जवाब मिला कि लोगों ने कहा अभी से ही ऐसा हाल। ब्रीद के टिकट काउंटर कलर्क के बताया कि इस वक्त हर गाड़ी में वेटिंग मिलेगा।

भारतीय रेलवे की वेबसाइट में वैशाली एक्सप्रेस में लगभग 183 वेटिंग है, सप्त क्रांति में 121 वेटिंग हो चुकी है, शहीद एक्सप्रेस में 20 वेटिंग है और बिहार संपर्क में तो 484 वेटिंग दिखा रहा है। बिहार जाने वाली 8 नवंबर की तमाम ट्रेनों की सीटें चंद मिनटों में ही बुक हो गईं तो कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग ही नहीं रिग्रेट भी दिखना शुरू हो गया है।

पूरब की तरफ जाने वाली सारी ट्रेनें हाउसफुल

attention please : How to go home in Diwali, Chhath
लगभग हर ट्रेन का यही हाल है। राजधानी, शताब्दी, एक्सप्रेस-मेल दिवाली और छठ के लिए पूरब की तरफ जाने वाली सारी ट्रेनें लगभग भर चुकी हैं, जिनको बिहार जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में जगह नहीं मिली उनके लिए रेलवे के पास स्पेशल ट्रेनें भी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार चलाई गईं थीं 550 ट्रेनें

attention please : How to go home in Diwali, Chhath

नॉर्दन रेलवे सीपीआरओ नितिन चौधरी ने कहा कि दिवाली और छठ के दौरान पिछले साल हमने करीब 550 ट्रेनें चलाईं थीं। इस बार भी कोशिश है कि इतनी ही ट्रेन चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ी तो इससे भी ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएंगी और जिनको रेगुलर ट्रेनों में जगह नहीं मिली। उनको यहां अकोमोडेट करने की भरसक कोशिश रहेगी ताकि वो परिवार के पास पूजा में पहुंच पाएं। भारतीय रेलवे और यात्रियों के लिए त्यौहार मनाने से पहले चुनौती तो सही सलामत घर पहुंचने की है।

विज्ञापन

जानिए भारतीय रेलवे के बारे में

attention please : How to go home in Diwali, Chhath
एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है भारतीय रेलवे। 17 जोन और लगभग 73 उप-विभागीय क्षेत्रीय मुख्यालयों में बंटा है भारतीय रेलवे विभाग। उत्तर जोन भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा जोन है। भारत में हर दिन करीब ढाई करोड़ लोग रेल से यात्रा करते हैं और ये संख्या ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की आबादी से भी ज्यादा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed