Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्र निर्माण के 'अटल' आदर्श की शताब्दी: पूर्व प्रधानमंत्री ने सिखाए सिद्धांत, भारत को.. प्रेरणा देते रहेंगे

Wed, 25 Dec 2024 05:35 AM IST
Narendra Modi नरेंद्र मोदी
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:35 AM IST
सार

आज का दिन भारतीय राजनीति और जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है। जब भी सत्ता और विचारधारा के बीच एक को चुनने की नौबत आई, तो अटल बिहारी वाजपेयी ने विचारधारा को खुले मन से चुना। वह ज्यादातर विपक्ष में रहे, लेकिन नीतियों का विरोध तर्कों और शब्दों से किया।
 
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee Birth Centenary life and principles will keep inspiring and guide india
अटल जी की जन्मशती - फोटो : Amar Ujala
मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं...लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं? अटल जी के ये शब्द कितने साहसी हैं...कितने गूढ़ हैं। अटल जी, कूच से नहीं डरे। वह कहते थे...जीवन बंजारों का डेरा, आज यहां, कल कहां कूच है...कौन जानता किधर सवेरा...आज अगर अटल जी हमारे बीच होते, तो अपने जन्मदिन पर नया सवेरा देख रहे होते। मैं वह दिन नहीं भूलता, जब उन्होंने मुझे पास बुलाकर अंकवार में भर लिया था और जोर से पीठ में धौल जमा दी थी। वह स्नेह, अपनत्व और प्रेम, मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है।
Trending Videos
Atal Bihari Vajpayee Birth Centenary life and principles will keep inspiring and guide india
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज 25 दिसंबर का यह दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है। आज पूरा देश अपने भारत रत्न अटल को, उस आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है, जिन्होंने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई। 1998 के जिस काल में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला, उस दौर में पूरा देश राजनीतिक अस्थिरता से घिरा हुआ था। नौ साल में देश ने चार बार लोकसभा के चुनाव देखे थे। लोगों को शंका थी कि यह सरकार भी उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएगी। ऐसे समय में एक सामान्य परिवार से आने वाले अटल जी ने, देश को स्थिरता और सुशासन का मॉडल दिया। भारत को नव विकास की गारंटी दी।
 
Atal Bihari Vajpayee Birth Centenary life and principles will keep inspiring and guide india
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कुंवर सुभाष पटेल और अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
वह भविष्य के भारत के परिकल्पना पुरुष थे। उनकी सरकार ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाया। उनके शासन काल में ही, एनडीए ने टेक्नोलॉजी को आम आदमी की पहुंच तक लाने का काम शुरू किया। वाजपेयी जी की सरकार में शुरू हुई जिस स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने भारत के महानगरों को एक सूत्र में जोड़ा, वह आज भी लोगों की स्मृतियों पर अमिट है। लोकल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए भी एनडीए गठबंधन की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे कार्यक्रम शुरू किए। उनके शासन काल में दिल्ली मेट्रो शुरू हुई, जिसका विस्तार आज हमारी सरकार एक वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में कर रही है। जब भी सर्व शिक्षा अभियान की बात होती है, तो अटल जी की सरकार का जिक्र जरूर होता है। शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले वाजपेयी जी चाहते थे भारत के वर्ग, यानी ओबीसी, एससी, एसटी, आदिवासी और महिला, सभी के लिए शिक्षा सहज और सुलभ बने।
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee Birth Centenary life and principles will keep inspiring and guide india
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : kavya
देश को अब भी 11 मई, 1998 का वह गौरव दिवस याद है, जब एनडीए सरकार बनने के कुछ ही दिन बाद पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण हुआ। इसे ‘ऑपरेशन शक्ति’ का नाम दिया गया। इस परीक्षण के बाद दुनिया भर में भारत के वैज्ञानिकों को लेकर चर्चा होने लगी। इस बीच कई देशों ने खुलकर नाराजगी जताई, लेकिन तब की सरकार ने किसी दबाव की परवाह नहीं की। पीछे हटने की जगह 13 मई को परमाणु परीक्षण का एक और धमाका कर दिया, जिसने दुनिया को यह दिखाया कि भारत का नेतृत्व एक ऐसे नेता के हाथ में है, जो एक अलग मिट्टी से बना है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed