Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Celebrations: प्रभु यीशु का जन्म... आकर्षक चरनी देख मंत्रमुग्ध हो रहे लोग; गिरजाघरों में प्रार्थना

Wed, 25 Dec 2024 02:00 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 25 Dec 2024 02:00 AM IST
सार

क्रिसमस के मौके पर देशभर के गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाया जा रहा है। पारंपरिक रूप से सजाई जाने वाली चरनी में यीशु के बाल स्वरूप को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी क्रिसमस के मौके पर उल्लास का माहौल है। देखिए तस्वीरें-

विज्ञापन
India Christmas Celebrations Jesus Birth Prayers in Churches see photos from across the globe updates
क्रिसमस पर उल्लास... चर्च में सजावट - फोटो : एएनआई / अमर उजाला
भारत समेत पूरी दुनिया में प्रभु यीशु के जन्म पर क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाई धर्मावलंबियों ने आकर्षक चरनी सजाई है। जीसस के जन्म की झांकी देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। गिरजाघरों में प्रार्थना हो रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा से आई तस्वीरों और वीडियो में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना, चरनी की सजावट, दूधिया रोशनी में नहाए चर्च की साज-सज्जा दिखी। क्रिसमस के मौके पर की गई तैयारियां लोगों में उल्लास का संचार कर रही हैं।


क्रिसमस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, कहा- प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे पर जोर
बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लिया था। वे ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बने। उन्होंने क्रिसमस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा था कि प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे पर जोर देती हैं।
Trending Videos

क्रिसमस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का गिरजाघर

India Christmas Celebrations Jesus Birth Prayers in Churches see photos from across the globe updates
क्रिसमस के मौके पर गिरजाघर के बाहर उत्साहित लोग - फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में आए भक्तों ने प्रार्थना की। उन्होंने मोमबत्तियां भी जलाईं।

क्रिसमस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना

 

 

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर निर्मला कॉन्वेंट चर्च में विशेष प्रार्थना

India Christmas Celebrations Jesus Birth Prayers in Churches see photos from across the globe updates
आंध्र प्रदेश के चर्च में की गई सजावट - फोटो : एएनआई
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भी क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर निर्मला कॉन्वेंट चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। मध्य रात्रि में प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा में रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरत सजावट

India Christmas Celebrations Jesus Birth Prayers in Churches see photos from across the globe updates
क्रिसमस के मौके पर दूधिया रोशनी में नहाया त्रिपुरा का चर्च - फोटो : एएनआई
पूर्वोत्तर भारतीय प्रदेश त्रिपुरा में भी क्रिसमस के मौके पर खास उत्साह दिखा। प्रभु ईसा मसीह के जन्म से पहले मरियम नगर कैथोलिक चर्च को रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गया।
विज्ञापन

गोवा के गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी

India Christmas Celebrations Jesus Birth Prayers in Churches see photos from across the globe updates
गोवा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस - फोटो : एएनआई
तटीय राज्य गोवा में भी क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर आवर लेडी ऑफ द इमैकुलेट कॉन्सेप्शन चर्च को कृत्रिम रोशनी के अलावा सितारों और क्रिसमस क्रिब्स (Christmas cribs) से खूबसूरती से सजाया गया। गिरजाघर में पादरी ने प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाने के बाद प्रतीकात्मक नन्हे जीसस को गोद में उठाया।

गिरिजाघर में मध्य रात्रि की सामूहिक प्रार्थना
इसके अलावा लोगों को चर्च ऑफ इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन में मध्य रात्रि की सामूहिक प्रार्थना के लिए भी एकत्रित देखा गया। ईसाई धर्मगुरुओं ने प्रभु यीशु के जन्म पर होने वाले अनुष्ठान पूरे किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed