Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Updates COP 31 Fit India West Asia Russia Ukraine Crisis Iran Bahrain Missile Yemen Houthi strikes news

वर्ल्ड अपडेट्स: कॉप-31 में भारत ने दुनिया को दिया साइकिल चलाने का संदेश; बहरीन में ईरान का मिसाइल हमला

Mon, 16 Nov 2026 03:44 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 16 Nov 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
World Updates COP 31 Fit India West Asia Russia Ukraine Crisis Iran Bahrain Missile Yemen Houthi strikes news
विदेश की समाचार सुर्खियां (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

जलवायु सम्मेलन कॉप-31 में भारत ने पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाने को बढ़ावा देने की अपील की। खेल मंत्रालय के फिट इंडिया अभियान ने ‘संडेज ऑन साइकिल’ पहल को सम्मेलन में पेश किया। इसके तहत 22 दिसंबर 2024 से हर रविवार सामुदायिक साइकिल राइड आयोजित की जा रही है। अब तक देशभर में 30 हजार से अधिक स्थानों पर करीब 37 लाख लोग इससे जुड़ चुके हैं। सम्मेलन में भारत ने सभी देशों, शहरों और सहयोगी संस्थाओं से अगले एक साल में कम से कम एक सामुदायिक साइकिल राइड आयोजित करने का आग्रह किया। अंताल्या में तुर्किये साइकिलिंग महासंघ के साथ विशेष राइड भी निकाली गई। भारत में इस पहल का 100वां आयोजन 29 नवंबर को होगा।

विज्ञापन

ईरान का दावा- बहरीन में अमेरिकी रडार को निशाना बनाया, बहरीन ने कहा- ईरान के कई मिसाइल हमले किए नाकाम

विज्ञापन

ईरान ने रविवार को खाड़ी देश बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला करने का दावा किया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने कहा कि यह हमला अमेरिका की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के जवाब में किया गया। वहीं, बहरीन ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान के कई हवाई हमलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नाकाम कर दिया। ईरान के सरकारी टीवी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, आईआरजीसी ने बहरीन के अल-रिफा हेलिकॉप्टर ठिकाने पर अमेरिकी वायु रक्षा रडार को निशाना बनाकर छह ड्रोन भेजे। हालांकि, अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने पर हुए इस हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की। इस बीच, बहरीन की सेना ने ईरान पर उसके खिलाफ लगातार शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। सितंबर के बाद पहली बार बहरीन की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरानी हवाई हमलों को रोकने का दावा किया है। इससे पहले ईरान के संभावित हवाई हमलों को लेकर दो बार चेतावनी जारी की गई और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नेपाल : जेलों में अब पत्नियों के साथ रह सकेंगे कैदी

नेपाल सरकार ने कारागार में बंद कैदियों के प्रजनन अधिकारों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्था की है। इसके तहत निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले कैदी अपनी पत्नी के साथ रह सकेंगे। इसके लिए चिकित्सक की सिफारिश जरूरी होगी और कारागार प्रशासन को अलग कमरे की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए कैदी को स्वयं आवेदन करना होगा। इसके बाद कारागार प्रशासन चिकित्सक की सिफारिश के आधार पर निर्धारित अवधि तक पति-पत्नी के साथ रहने की व्यवस्था करेगा। नियमावली में इस सुविधा के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। इसके तहत कानूनी रूप से विवाह पंजीकृत करा चुके कैदी ही इसके पात्र होंगे।

खून बताएगा शरीर की असली उम्र समयपूर्व मौत के भी मिलेंगे संकेत

अब वैज्ञानिकों ने रक्त की जांच के जरिये शरीर के भीतर उम्र बढ़ने की इस वास्तविक रफ्तार को मापने का एक नया तरीका विकसित किया है। यह तकनीक न केवल शरीर की जैविक उम्र का अनुमान लगा सकती है, बल्कि भविष्य में फैटी लिवर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु के जोखिम का संकेत देने में भी मददगार हो सकती है। इस शोध का विवरण विज्ञान पत्रिका साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है। चीन में शंघाई जिओ टोंग विश्वविद्यालय से जुड़े रेनजी अस्पताल के लिनलिन काओ, कुन चियान, जून पु और वेई शू के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने चीन के छह चिकित्सा केंद्रों से जुटाए गए 18,476 लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया और फिर इस नतीजे पर पहुंचे। 

अमेरिकी परिवहन सचिव ने देशव्यापी उड़ानें रोकने के लिए माफी मांगने से किया इनकार
अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) द्वारा शुक्रवार को लागू किए गए देशव्यापी 'ग्राउंड स्टॉप' (उड़ानें रोकने के आदेश) के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। इस आदेश के कारण कई घंटों तक उड़ानें ठप रहीं, जिससे 10,000 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं और इसका असर पूरे सप्ताहांत (वीकेंड) तक बना रहा।

NBC न्यूज के कार्यक्रम 'मीट द प्रेस' में डफी ने कहा, 'यह मेरे कार्यकाल के दौरान हुआ। लेकिन जो स्थिति हमें विरासत में मिली है, उसके लिए मैं माफी नहीं मांग सकता। और मैं इसके लिए रिपब्लिकन या डेमोक्रेट किसी एक को दोष नहीं दे सकता, क्योंकि इसमें दोनों ही शामिल हैं।' शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन सचिव ने अपने पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। उन्होंने इसे 30 वर्षों तक निवेश की कमी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed