फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED Arrests Delhi Minister Satyendar Jain In Hawala Transactions Case Related To A Kolkata-Based Company News in Hindi

Satyendar Jain Arrested: ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को किया गिरफ्तार, हवाला लेन-देन मामले में हुई कार्रवाई

Mon, 30 May 2022 10:43 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 May 2022 10:43 PM IST
सार

Delhi Health Minister Satyendar Jain Arrested: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने उन्हें सोमवार को हवाला से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
ED Arrests Delhi Minister Satyendar Jain In Hawala Transactions Case Related To A Kolkata-Based Company News in Hindi
Satyendar Jain - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी में उन्होंने 2017 में केस दर्ज करवाया था। तब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बार-बार जैन को क्लीन चिट दी है। कपिल मिश्रा ने मांग की कि जैन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री को अब पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उनको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी। जिसके बाद दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप(आम आदमी पार्टी) सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना दिया और जैन को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन




केजरीवाल को उस भ्रष्टाचार के बारे में पता है, जिसमें जैन शामिल थे- भाजपा

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उस भ्रष्टाचार के बारे में पता है, जिसमें जैन शामिल थे। बावजूद इसके मामले पर चुप्पी बनाए रखी। आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल यह जानबूझकर शोर मचा रहे थे कि जैन पर ईडी की कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आप का दावा- जैन बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं
कुछ समय पहले दिल्ली में सत्तारूढ़ दल ने दावा किया था कि जैन बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ मामला अदालत द्वारा खारिज कर दिया जाएगा। उधर,फरवरी में पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि ईडी जैन को गिरफ्तार करने जा रही है। भाजपा के आरोपों पर अभी तक आप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 





केस फर्जी है, जैन कुछ दिनों में छूट जाएंगे- मनीष सिसोदिया
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन के बचाव में उतरे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जैन कुछ दिनों में छूट जाएंगे, क्योंकि केस फर्जी है। हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है, ताकि वो हिमाचल न जा सकें। उनके खिलाफ आठ साल से फर्जी केस चल रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed