फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Gujarat Titans Video Hardik Pandya team victory parade in open bus to celebrates ipl victory in Gandhinagar

Gujarat Titans Video: हार्दिक पांड्या की टीम ने गांधीनगर की सड़कों पर मनाया जश्न, खुली बस में निकली विक्ट्री परेड

Mon, 30 May 2022 07:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: रोहित राज Updated Mon, 30 May 2022 07:03 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत दर्ज की। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल 43 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
IPL 2022 Gujarat Titans Video Hardik Pandya team victory parade in open bus to celebrates ipl victory in Gandhinagar
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। उसने रविवार (29 मई) को खेले गए मुकाबले में राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल में खेल रही थी। उसने अपने पहले ही प्रयास में मैदान मार लिया। इसके बाद गुजरात की टीम ने राजधानी गांधीनगर की सड़कों पर खुली बस में जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार (30 मई) को गुजरात की टीम ने विक्ट्री परेड निकाली। इस दौरान बस के ऊपर कप्तान हार्दिक पांड्या और उपकप्तान राशिद खान के साथ सभी खिलाड़ी मौजूद थे। गुजरात की टीम प्रशंसकों को ट्रॉफी दिखा रही थी। इस दौरान सड़क के दोनों ओवर प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इससे पहले हार्दिक अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से भी मिले। उन्होंने टीम को जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत दर्ज की। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल 43 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 34 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए।
 

दूसरी ओर, कोच आशीष नेहरा ने गुजरात के साथ ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। 2008 से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बनी है। यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय कोच ने यह खिताब जीता हो। चार बार न्यूजीलैंड के स्टीफेन फ्लेमिंग, तीन बार श्रीलंका के महेला जयवर्धने और दो बार ऑस्ट्रेलिया के ट्रेवर बैलिस टूर्नामेंट जीत चुके हैं। इस लिस्ट में अब नेहरा का भी शामिल हो गया। टॉम मूडी, रिकी पोंटिंग, जॉन राइट, डैरेन लेहमैन और शेन वॉर्न एक-एक बार बतौर कोच चैंपियन बने।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed